-
Advertisement
सुबह लेट उठने की आदत से हैं परेशान, अपनाएं ये आसान टिप्स, अलार्म की नहीं पड़ेगी जरूरत
Last Updated on September 21, 2022 by sintu kumar
आमतौर पर हर किसी को किसी ना किसी कारण सुबह जल्दी उठना पड़ता है। जैसा कि हम सब जानते हैं कि सुबह जल्दी उठने के कई फायदे हैं। बहुत सारे लोगों को सुबह जल्दी उठने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। कुछ लोग सुबह जल्दी उठने के लिए अलार्म (Alarm) लगाते हैं, लेकिन फिर भी वे जल्दी नहीं उठ पाते हैं। कुछ लोग तो अलार्म बंद करके दोबारा सो जाते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो आज हम आपको सुबह जल्द उठने की कुछ टिप्स बताएंगे।
यह भी पढ़ें:खानपान की गलत ये आदतें बिगाड़ सकती है आप की सेहत
ध्यान रहे कि रोज रात को सोने से पहले सुबह (Morning) उठने का समय तय कर लें। ऐसा करने से रोज सुबह जल्दी उठने और रात में जल्दी सोने के लिए आपका दिमाग पहले से ही तैयार रहेगा। इस आदत को अपनाने से आपको सुबह जल्दी उठने में आसानी होगी।
इसके अलावा रात को सोने से पहले हमेशा अलार्म को बिस्तर से दूर रखें ताकि अलार्म बंद करने के लिए सुबह आपको बिस्तर से उठना पड़े। वहीं, सुबह अलार्म बंद करने के बाद तुरंत कमरे की लाइट ऑन कर लें और मुंह-हाथ धो लें। ऐसा करने से नींद भाग जाएगी।
बता दें कि सुबह जल्दी उठने के लिए जल्दी सोना जरूरी है। रात में सोने से पहले आप जरूर एक टु-डू लिस्ट बनाएं। ऐसा करने से जब आप सुबह उठेंगे तो आपके पास जल्दी उठने का कारण होगा। ऐसे में जब आपको आलस आएगा या फिर नींद आएगी, तो आपको ध्यान रहेगा कि आपके क्या काम पेंडिंग है और आपको किस समय से करने हैं।
Tags