-
Advertisement
#HP Corona Breaking: इस जिला में आए एक साथ 247 मामले, आज 674 केस-150 ठीक
Last Updated on November 9, 2020 by
शिमला। हिमाचल में कोरोना (Corona) का कहर जारी है। आज भी रिकॉर्ड मामले सामने आए हैं। आज 674 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। वहीं, 150 ठीक हुए हैं। हिमाचल में आज भी 6 की जान गई है। कुल आंकड़ा 25486 पहुंच गया है। अभी 4716 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 20375 कोरोना पॉजिटिव ठीक हो चुके हैं। कोरोना मृत्यु का आंकड़ा 371 है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में #Corona के 252 मामले, अधिकतर पेंडिंग सैंपल से-आज 5 की गई जान
किस जिला में कितने मामले और कितने हुए ठीक
मंडी जिला में सबसे अधिक 247 मामले सामने आए हैं। शिमला (Shimla) में 150, कुल्लू में 72, चंबा में 52, सोलन (Solan) में 43, लाहुल स्पीति में 39, कांगड़ा में 38, बिलासपुर में 14, हमीरपुर में 7, किन्नौर व ऊना में पांच-पांच व सिरमौर में दो मामले आए हैं। शिमला के 47, लाहुल स्पीति के 41, चंबा के 23, बिलासपुर व कांगड़ा (Kangra) के 14-14, सिरमौर के 6, ऊना के तीन व किन्नौर के दो ठीक हुए हैं।
हिमाचल में आज भी 6 कोरोना पॉजिटिव की गई जान
हिमाचल में कोरोना से मृत्यु का आंकड़ा बढ़ता ही जा रही है। आज भी 6 कोरोना पॉजिटिव की जान गई है। पहली नवंबर से अब तक 59 कोरोना पॉजिटिव की जान जा चुकी है। आज शिमला में तीन, कुल्लू में दो व कांगड़ा में एक ने दम तोड़ा है। कुल आंकड़ा 371 पहुंच गया है। कांगड़ा जिला में जसूर नूरपुर निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की जान गई है। महिला को मेडिकल कॉलेज टांडा (Medical College Tanda) में भर्ती करवाया गया था। आज ही महिला का सैंपल पॉजिटिव आया था। शाम करीब 5 बजे महिला ने अंतिम सांस ली। शिमला में 56 व 78 साल के व्यक्ति और 71 साल की महिला की जान गई है। कुल्लू में 74 वर्षीय महिला और 68 साल के व्यक्ति ने दम तोड़ा है।
4869 सैंपल में से 2187 नेगेटिव
हिमाचल में आज कोरोना के 4869 सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 2187 नेगेटिव (Negtive) रहे हैं। अभी 2375 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। आज के सैंपल से 307 पॉजिटिव मामले हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। पिछले कल के 1581 सैंपल की रिपोर्ट आनी भी अभी बाकी है। प्रदेश में अब तक 4 लाख 31 हजार 572 सैंपल जांच को लिए जा चुके हैं। इनमें से 4 लाख 02 हजार 130 नेगेटिव रहे हैं। 3956 की रिपोर्ट आनी बाकी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…