-
Advertisement
#Corona Breaking: हिमाचल में तीन ने तोड़ा दम, मौत का आंकड़ा 36 पहुंचा, 187 केस
Last Updated on September 1, 2020 by
शिमला। कोरोना को लेकर हिमाचल में आज का दिन अब तक अच्छा नहीं रहा है। आज एक दिन में तीन की मृत्यु हुई है। वहीं, आज 187 मामले सामने आए हैं। शिमला में सिरमौर जिला के कोरोना पॉजिटिव ने दम तोड़ा है। सिरमौर के 65 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव बुजुर्ग की मृत्यु हुई है। बुजुर्ग आईजीएमसी शिमला के आईसोलेशन वार्ड में दाखिल था। इसे नाहन से रेफर किया गया था। हमीरपुर में भी एक कोरोना पॉजिटिव की मृत्यु हुई है। शिमला में बिलासपुर के कोरोना पॉजिटिव की जान गई है। कोरोना पॉजिटिव लंग कैंसर से पीड़ित था और पिछले कल ही बिलासपुर से शिमला रेफर किया गया था। शिमला में कोरोना जांच में पॉजिटिव पाया गया था। हिमाचल में कोरोना से मौत का आंकड़ा 36 पहुंच गया है। इस माह ही 24 कोरोना पॉजिटिव की मृत्यु हो चुकी है। कांगड़ा जिला में सबसे अधिक आठ, मंडी में सात, सोलन में 6, हमीरपुर में पांच, चंबा में चार, शिमला में तीन, सिरमौर में दो और ऊना में एक की मृत्यु हुई है। हिमाचल में हमीरपुर में 33, ऊना में 28, सोलन में 26, बिलासपुर में 20, चंबा में 16, कांगड़ा में 34, कुल्लू व सिरमौर में 10-10, शिमला में आठ व मंडी में दो मामले आए हैं।
आज 67 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। इसमें हमीरपुर में 18, सोलन में 16, चंबा में 12, शिमला में 10, कांगड़ा में 5, लाहुल स्पीति, सिरमौर व ऊना में दो-दो कोरोना पाॅजिटिव ठीक हुए हैं। प्रदेश में कुल आंकड़ा 6132 पहुंच गया है। अभी 1577 एक्टिव केस हैं। अब तक 4479 लोग ठीक हो चुके हैं। हिमाचल में आज 940 कोरोना सैंपल जांच को आए हैं। इसमें 458 नेगेटिव रहे हैं। अभी 463 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल से 19 ही पॉजिटिव मामले हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं।
यह भी पढ़ें: #Corona _Update: हिमाचल में अब तक दो लाख 13 हजार से ज्यादा के सैंपल चेक
हिमाचल (Himachal) में आज अब तक 910 कोरोना सैंपल जांच को आए हैं। इसमें 165 नेगेटिव रहे हैं। अभी 732 की रिपोर्ट आनी बाकी है। आज के सैंपल से 13 पॉजिटिव मामले हैं। बाकी पिछले कल के पेंडिंग सैंपल से हैं। पिछले कल की 226 सैंपल की रिपोर्ट भी अभी आनी बाकी है। हिमाचल में कोरोना (Corona) का आंकड़ा 6 हजार पार हो गया है। वहीं, एक्टिव केस भी 1500 से उपर हो गए हैं। ठीक होने वालों का आंकड़ा 4456 पहुंच गया है।
ऊना में 286 सैंपल में 28 पॉजिटिव
ऊना में रविवार को कोविड जांच के लिए भेजे गए 286 सैंपल में 28 पॉजिटिव जबकि 256 सैंपल नेगेटिव और 02 सैंपल रिजेक्ट हुए हैं। वहीं 03 संक्रमितों के फॉलोअप सैंपल्स भेजे गए थे जो सभी नेगेटिव पाए गए हैं। हरोली उपमंडल के कलेहड़ा गांव में आठ लोग पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसमें एक 71 वर्षीय महिला, उसका 37 वर्षीय बेटा, 03 साल का पोता और 8 व 12 वर्षीय पोती संक्रमित पाए गए हैं, जबकि इसी गांव से 64, 56 और 57 वर्षीय महिलाएं भी संक्रमित हैं। अंब थाना के थाना प्रभारी भी संक्रमित पाए गए हैं। यह कोरोना योद्धा संक्रमित के संपर्क में आने के बाद पॉजिटिव हुआ है। ऊना शहर की डीसी कॉलोनी में रहने वाला जलशक्ति विभाग का 38 वर्षीय कर्मी और उसकी 32 वर्षीय पत्नी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। यह संक्रमित के संपर्क में आए थे। ऊना उपमंडल के पुलिस लाइन झलेड़ा के समीप हिल व्यू कॉलोनी 37 वर्षीय युवक पॉजिटिव आया है। यह संक्रमित के संपर्क में आया था। ऊना उपमंडल के बसदेहड़ा का 24 वर्षीय युवक पॉजिटिव आया है। यह संक्रमित के संपर्क में आया था। कुटलैहड़ क्षेत्र के समूर कलां की 70 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाई गई है। इसमें फ्लू के लक्षण थे। कुटलैहड़ क्षेत्र के एक गांव में तैनात 26 वर्षीय महिला चिकित्सक भी संक्रमण की चपेट में आई है।
यह भी पढ़ें: Unlock -4: हिमाचल में क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद- जानिए
उपमंडल बंगाणा के धुंधला की 42 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है। यह संक्रमित के संपर्क में आई थी। उपमंडल बंगाणा के ही नायलिक 50 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उपमंडल अंब के अंदौरा में सात कोरोना संक्रमित के मामले सामने आए हैं। बीडीओ अम्ब के पॉजिटिव ड्राइवर की पत्नी व 14 साल का बेटा, उसका भाई व उसका 2 साल का बेटा व 6 साल की बेटी, ड्राइवर की मां और ड्राइवर के बड़े भाई का 18 वर्षीय बेटा पॉजिटिव है। उपमंडल ऊना के कोटला कलां अप्पर की 33 वर्षीय महिला संक्रमित हुई है। इसका पति पहले पॉजिटिव आया था। उपमंडल ऊना के कोटला कलां अप्पर की ही 53 वर्षीय महिला भी संक्रमित हुई है। इसका भी पति पहले संक्रमित हो चुका है। नगर पंचायत गगरेट के वार्ड 4 की 27 वर्षीय युवती पॉजिटिव पाई गई है। यह अंबाला से लौटी थी। उपमंडल गगरेट के ही राम नगर नकडोह का 34 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है। यह असम से लौटा है।
नाहन में फिर आए 10 नए कोरोना पॉजिटिव
सोमवार को नाहन विकास खंड से एक बार फिर 10 नए कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आए है। जिला में कोरोना की रफ्तार दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। आज आए 10 नए मामलों को मिलाकर अब जिला में एक्टिव केस का आंकड़ा 300 को पार कर चुका है। दरअसल नाहन मेडिकल कॉलेज से मिली रिपोर्ट में सामने आए ये 10 नए मामले नाहन विकास खंड से ही ताल्लुक रखते है, जिसमें नाहन शहर के यशवंत विहार से एक, बनकलां से 4, कांशीवाला, बर्मापापड़ी, पालियों व बनोग क्षेत्रों से भी एक-एक मामला पॉजीटिव पाया गया है। वहीं, कालाअंब पुलिस थाना से भी एक 54 वर्षीय पुलिस कर्मी की रिपोर्ट पॉजीटिव पाई गई है। डीसी सिरमौर डॉ. आरके परूथी ने बताया कि कालाअंब पुलिस थाना सहित नाहन विकास खंड से 10 नए पॉजिटिव केस आए हैं। जिला में बढ़ते मामलों को लेकर डीसी सिरमौर ने एक बार फिर आमजन से काफी अधिक सतर्क रहने की अपील की हैं।
कांगड़ा (Kangra) जिला में देहरा का 33 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है। यह युवक 23 अगस्त को पंजाब से आया है। योल धर्मशाला की 55 वर्षीय महिला भी संक्रमित पाई गई है। महिला की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। सुधेड़ की 21 वर्षीय युवती भी पॉजिटिव निकली है। पहले पॉजिटिव के संपर्क से है। पुहाड़ा शाहपुर का 28 वर्षीय युवक भी संक्रमित पाया गया है। युवक की भी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। देहरा के 33 वर्षीय युवक को धर्मशाला शिफ्ट किया जा रहा है। 28 वर्षीय युवक को होम आइसोलेशन में रखा जाएगा। बाकी दो को कोविड केयर सेंटर डाढ़ शिफ्ट किया जा रहा है।