-
Advertisement
रोजाना आते हैं कई सारे Email, इस ट्रिक से होंगे एक बार में डिलीट
अक्सर हमारे जीमेल पर हर दिन कई सारे इमेल्स आते हैं। इनमें से कुछ मेल हमारे किसी काम के नहीं होते हैं। कई मेल में बड़ी फाइल्स आती हैं, जो जबरन हमारी जीमेल (Gmail) के स्टोरेज में जगह घेर लेती हैं। हालांकि, बिजी शेड्यूल के कारण हम इन्हें डिलीट भी नहीं कर पाते हैं। आज हम आपको सारी पुरानी मेल्स को डिलीट करने की आसान ट्रिक के बारे में बताएंगे।
यह भी पढ़ें- जल्द बढ़ाई जाएंगी MBBS की सीटें, पीजी कॉलेजों में होंगे ये बदलाव
बता दें कि गूगल अपने सभी यूजर्स को जीमेल पर 15 जीबी तक का स्टोरेज प्रदान करता है। ऐसे में अगर आप जीमेल स्पेस भर गया है तो आप नए ईमेल रिसीव नहीं कर पाएंगे। जैसा कि एक-एक ईमेल (Email) छांटना काफी लंबा काम है और इसमें काफी समय भी बर्बाद होता है। ऐसे में बेहतर होगा कि हम पहले बड़े अटैचमेंट वाले मेल को टारगेट करें। बड़े अटैचमेंट वाली मेल्स को साइज, डेट और अन्य के आधार पर एक बार में ढूंढा जा सकता है।
ध्यान रहे कि आपको बस उन सभी ईमेल को सेलेक्ट करना है, जिन्हें आप हटाना चाहते हैं। प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको ट्रैश सेक्शन पर एम्पटी द रिसाइकल बिन ऑप्शन पर टैप करें। वहीं, अगर कोई यूजर ज्यादा स्टोरेज चाहता है तो उसे नया गूगल वन प्लान खरीदना होगा। इसमें उसके पास तीन प्लान हैं, बेसिक, स्टैंडर्ड और प्रीमियम। गूगल द्वारा बेसिक प्लान 35 रुपए में मिलता है, जिसमें 100 जीबी स्टोरेज मिलती है। वहीं, स्टैंडर्ड प्लान 52 रुपए में मिलता है, जिसमें 200 जीबी स्टोरेज मिलती है और प्रीमियम प्लान 162 रुपए में मिलता है, जिसमें 2 टीबी स्टोरेज मिलती है।
