-
Advertisement
हिमाचल: तीन दिन से लापता महिला के साथ चालक ने सड़क किनारे ट्रक में किया दुराचार
संजीव कुमार, गोहर। हिमाचल के मंडी जिला में तीन दिन से लापता महिला (Missing Woman) के साथ ट्रक चालक (Truck Driver) ने ट्रक के अंदर ही दुराचार किया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला मंडी जिला के गोहर की शाला पंचायत से सामने आया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे तीन दिन का पुलिस रिमांड (Police Remand) मिला है। एसएचओ सूरम सिंह ने मामला दर्ज करने की पुष्टि की है।
यह भी पढ़ें:हिमाचलः किरायेदार करता था दुष्कर्म, माता-पिता ने नहीं सुनी तो नाबालिग दादा के साथ पहुंची थाने
मिली जानकारी के अनुसार शाला पंचायत की एक महिला घर से चैलचौक गई। जहां उसे गोहर के ख्योड का एक ट्रक चालक मिला। चालक ने महिला को बहला फुसलाकर कर अपने साथ ट्रक में बैठा लिया और फिर उसके साथ दुराचार (Rape) किया। बताया जा रहा है कि शाम तक जब महिला घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने इसकी शिकायत गोहर पुलिस थाना में दर्ज करवाई। घटना के तीन बाद बीती शाम को महिला किसी तरह ट्रक चालक के चंगुल से बच कर घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। महिला ने पुलिस थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई की ट्रक चालक ने उसके साथ ख्योड में सड़क किनारे ट्रक में दुराचार किया। पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाकर आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कियाए जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगामी जांच कर रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…


