-
Advertisement
Himachal: दो भाइयों की घिनौनी करतूत, नाबालिग को बंधक बनाकर करते रहे दुष्कर्म
संजीव कुमार/गोहर। मंडी (Mandi) जिला के पुलिस थाना गोहर के अंतर्गत एक नाबालिग (Minor) के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस घिनौनी हरकत को अंजाम देने वाले दो भाई हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपी भाइयों को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है। बता दें कि गोहर इलाके की 17 वर्षीय नाबालिग ने पुलिस (Police) को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि 26 सितंबर को बिलासपुर (Bilaspur) जिला के एक युवक ने फोनकर उसे मिलने को बुलाया। घर से थोड़ी दूर खड़ी गाड़ी में जबरन धकेल दिया और उसके शोर मचाने पर आरोपियों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इससे वह कुछ देर बाद बेहोश हो गई। आरोपी उसे अपने घर बिलासपुर ले गए। जहां 11 दिन तक बंधक बनाए रखा और दोनों भाई जबरन दुष्कर्म करते रहे। मौका मिलते ही पीड़िता ने दूरभाष से अपने घर वालों से संपर्क किया और अपने ठिकाने का पता बताया।
यह भी पढ़ें: #Himachal: देह व्यापार का पर्दाफाश, 5 लड़कियां बरामद, होटल संचालक Arrest
नाबालिग पीड़िता के परिवार वालों ने सूचना मिलते ही गोहर पुलिस को अवगत करवाया। पुलिस ने मामले पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग को आरोपियों के चुंगल से मुक्त करवाया। जहां उससे आवश्यक पूछताछ के बाद उसके साथ बिलासपुर निवासी दो भाइयों के द्वारा बर्बता की बात सामने आई है। नाबालिग लड़की की मेडिकल जांच में आरोप सही पाए गए हैं। पुलिस थाना प्रभारी सुरम सिंह धीमान ने बताया कि नाबालिग के बयान पर पुलिस ने बिलासपुर के दियारा सेक्टर निवासी राहुल और विशाल पुत्र अजय कुमार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि दोनों को अदालत (Court) में पेश किया गया। जहां अदालत ने दोनों आरोपियों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश जारी किए हैं। डीएसपी कर्ण सिंह गुलेरिया ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group



