-
Advertisement
मनाली में हादसाः स्किड हो कर खाई में गिरी कार दो की गई जान
हिमाचल में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। पर्यटन नगरी मनाली में एक सड़क हादसे में 2 लोगों की जान चली गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर घायल को अस्पताल पहुंचाया, यहां पर उसका इलाज चल रहा है। यह हादसा कार के सड़क से उतरकर खाई में गिरने से हुआ।
ये भी पढ़ेः रोहड़ू में कॉलेज की छात्रा ने निगल लिया जहर, मानसिक रूप से थी परेशान
पुलिस के अनुसार यह हादसा वाहंग के समीप कुलंग में हुआ। एक कार में सवार हो कर तीन लोग जा रहे थे कि सड़क पर पाला जमा होने के कारण कार स्किड हुई और खाई में जा गिरी। कार में सवार तीन लोगों में दो की मौत घटनास्थल पर ही हो गई है, जबकि एक को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया है। राहगीरों ने पुलिस को सूचित किया और पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर घायल को अस्पताल पहुंचाया। मृतकों में एक कुल्लू के बवेली का रहने वाला है जबकि दूसरे की पहचान की जा रही है। मनाली पुलिस ने हादसे की पुष्टि की है। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


