- Advertisement -
शिमला। हिमाचल के 50 शहरी निकाय में 10 जनवरी को वोट डालें जाएंगे। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग (State Election Commission) ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शिमला में मीडिया से बातचीत में राज्य निर्वाचन अधिकारी संजीव महाजन ने बताया कि हिमाचल की 61 नगर परिषद और नगर पंचायत में से 50 में 10 जनवरी को मतदान होगा। 11 शहरी निकाय के चुनाव बाद में होंगे। उन्होंने बताया कि पचास शहरी निकाय में 416 सदस्यों चुने जाने हैं। इनमें से नारकंडा में चार और गगरेट में एक निर्विरोध चुन लिए गए हैं। ऐसे में अब 411 पदों पर चुनाव होगा। करीब दो लाख 81 हजार 536 मतदाता 1196 प्रत्याशियों (Candidates) के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 1 लाख 44 हजार 636 पुरुष व एक लाख 36 हजार 900 महिलाएं शामिल हैं। शहरी निकाय चुनाव (Urban Bodies Election) को 456 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
राज्य निर्वाचन अधिकारी संजीव महाजन ने बताया कि शहरी निकाय चुनाव में तीन हजार के करीब कर्मचारी व सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं। प्रत्येक बूथ पर तीन पोलिंग ऑफिसर (Polling Officer), एक प्रजाइडिंग ऑफिसर, स्वास्थ्य कर्मी व सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे। कुछ पोलिंग पार्टियां आज रवाना हों जाएंगी और कुल कल रवाना होंगी। इसके ईवीएम (EVM) तैयार की जा रही हैं। रिहर्सल चल रही है। धर्मशाला सहित पालमपुर, मंडी (Mandi) व सोलन (Solan) नगर निगम को लेकर उन्होंने बताया कि 9 अप्रैल से पहले नगर निगम में चुनावी प्रक्रिया पूरी करवाई जानी है। धर्मशाला नगर निगम का कार्यकाल 9 अप्रैल को पूरा हो रहा है। ऐसे में नई बनी नगर निगम के चुनाव भी धर्मशाला के साथ होंगे। 9 अप्रैल से पहले चुनावी प्रक्रिया पूरी करवा ली जाएगी।
- Advertisement -