-
Advertisement
कोरोना ब्रेकिंगः दिल्ली और गुरुग्राम से Kangra लौटे दो युवक निकले पॉजिटिव
धर्मशाला। कांगड़ा जिला में कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) के दो नए मामले सामने आए हैं। इसमें दिल्ली (Delhi) से चार दिन पहले लौटा तलाड़ा फतेहपुर का 29 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वह अपने परिवार सहित लौटा था। वहीं खनियारा धर्मशाला (Dharamshala) का 30 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव पाया गया है। यह युवक तीन दिन पहले गुरुग्राम (Gurugram) से लौटा था। युवक एनआईएफटी में क्वारंटाइन था। वहीं पर युवक के सैंपल लिए गए थे। दोनों को कोविड केयर सेंटर (Covid Care Center) डाढ़ शिफ्ट किया जा रहा है। दो पॉजिटिव मामले आने की पुष्टि डीसी कांगड़ा (DC Kangra) राकेश प्रजापति ने की है।
यह भी पढ़ें: DGP की बड़ी बात- खरीदते वक्त Fruit को सूंघना हो सकता है खतरनाक-ना करें ऐसा
वहीं इन दो मामलों के साथ कांगड़ा जिला में आंकड़ा 64 पहुंच गया है। साथ ही 47 एक्टिव केस हो गए हैं। हिमाचल में आंकड़ा 250 के करीब पहुंच गया है। कुल मामले 249 हो गए हैं। साथ ही 177 एक्टिव केस हो गए हैं। बता दें कि मंगलवार को हिमाचल में 24 मामले सामने आए थे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

