-
Advertisement
Kangra और शिमला में 4 कोरोना पॉजिटिव, 7 हुए ठीक- हिमाचल में आंकड़ा 1300 पार
Last Updated on July 14, 2020 by
शिमला/धर्मशाला। कांगड़ा (Kangra) और शिमला जिला में कोरोना (Corona) पॉजिटिव के दो-दो नए मामले आए हैं। वहीं, सात कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। यह सातों कांगड़ा जिला के हैं। कांगड़ा जिला में छतरी का 23 वर्षीय युवक और 70 वर्षीय बुजुर्ग पॉजिटिव पाया गया है। यह दोनों पहले से कोरोना पॉजिटिव आए व्यक्ति के संपर्क वाले हैं। युवक को कोविड केयर सेंटर डाढ़ (DCCC Dadh) और बुजुर्ग को जोनल अस्पताल धर्मशाला शिफ्ट किया जा रहा है। लेहरी कोटलू की 38 वर्षीय महिला और 47 वर्षीय व्यक्ति, मोलग जयसिंहपुर का 40 वर्षीय व्यक्ति, धमेड़ का 39 वर्षीय व्यक्ति, मझेहरा का 34 वर्षीय युवक, भागसू मैक्लोडगंज की 26 वर्षीय युवती व पपलोथर का 29 वर्षीय युवक ठीक हुए हैं। पहले तीन कोविड केयर सेंटर बैजनाथ में भर्ती थे। बाकी को कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया गया था। इन्हें कोविड केयर सेंटर से छुट्टी देकर घर भेजा रहा है। अगले सात दिन यह होम आइसोलेशन (Home Isolation) में रहेंगे। दो नए मामले आने और सात के ठीक होने की पुष्टि डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने की है।
यह भी पढ़ें: कोरोना अपडेटः Solan के 21 मामलों सहित आज 30 मामले, 11 जीते जंग
वहीं, दो मामले नए आने के बाद कांगड़ा जिला में कुल आंकड़ा 314 हो गया है। अभी 39 एक्टिव मामले रह गए हैं। अब तक 271 लोग ठीक हुए हैं। कांगड़ा में दो कोरोना पॉजिटिव की मृत्यु हुई है। हिमाचल में आंकड़ा 1302 हो गया है। अभी 344 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 938 ठीक हो चुके हैं। वहीं, सुबह चंबा जिला से 7 नए मामले आए थे। केरल से लौटे आईटीबीपी के तीन जवानों सहित उनके परिवार के सदस्य भी कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए गए हैं। इनमें समोट के 31 वर्षीय जवान की 28 वर्षीय पत्नी और पांच व तीन साल के दो बच्चे भी कोरोना पॉजिटिव बताए गए हैं। इसी तरह भटियात के भराड़ी का 27 वर्षीय जवान, समोट के गरनोटा का 28 वर्षीय आईटीबीपी जवान (ITBP Jawan) की रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है। वहीं, रुड़की से लौटा डलहौजी के कंडेई का रहने वाला 26 वर्षीय सेना का जवान भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इन सभी को जिला आयुर्वेदिक अस्पताल चंबा में बनाए गए कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। हिमाचल में आज 2328 सैंपल जांच को आए हैं। इसमें 799 नेगेटिव रहे हैं। अभी 1527 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज से सैंपल में कांगड़ा जिला के दो पॉजिटिव केस हैं।