-
Advertisement
हिमाचलः हेरोइन-चिट्टे तस्करी मामले में दो नाइजीरियन दिल्ली से गिरफ्तार, रामपुर में पकड़ा युवक
कुल्लू। हेरोइन तस्करी (Heroin Smuggling) के मामले में कुल्लू पुलिस की विशेष टीम ने दिल्ली से 2 नाइजीरियन मूल के आरोपियों को गिरफ्तार (Arrest) किया है। दोनों आरोपियों को कुल्लू लाया गया है, जहां पर पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार 24 मार्च को कुल्लू पुलिस (Kullu Police) की विशेष अन्वेषण शाखा के कर्मचारियों द्वारा रामशिला में गुप्त सूचना के आधार पर 2 युवकों अजय मगर और पासंग मूल निवासी नेपाल से ज्वाणी रोपा में इनके किराए के कमरे से 11 ग्राम हेरोइन (Heroin) बरामद किया गया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: सुरक्षा कर्मियों की निगरानी में होगी पैराग्लाइडिंग, रेट भी किए निर्धारित…
दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करके पुलिस हिरासत रिमांड (Police Custody Remand) हासिल किया गया था। एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि पुलिस हिरासत रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ अमल में लाई गई तथा एक आरोपी को दिल्ली (Delhi) ले जाकर उसकी निशानदेही पर दो नाइजीरियन मूल के व्यक्तियों को दिल्ली से गिरफ्तार करके कुल्लू लाया गया है, जिनके नाम टोचुकवू (31) व सौनेड (29) हैं। उपरोक्त दोनों नाइजीरियन मूल के व्यक्तियों से दिल्ली में 23 ग्राम हेरोइन-चिट्टा भी बरामद किया है। दोनों नाइजीरियन आरोपी को 4 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर भेजा हैं, जहां पर दोनो आरोपियों से गहनता से पूछताछ अमल में लाई जा रही है।
रामपुर बुशहर में युवक से चिट्टा बरामद
रामपुर बुशहर। रामपुर पुलिस (Rampur Police) ने पेट्रोलिंग के दौरान चौधरी अड्डे से एक युवक को 7.15 ग्राम चिट्टा और 1.14 ग्राम मोरफेरिडीन (एमडी) के साथ धर दबोचा है। जानकारी के अनुसार रामपुर पुलिस का एक दल जब चौधरी अड्डे क्षेत्र की पेट्रोलिंग पर था तो इस दौरान उन्होंने एक युवक से नशे की सामग्री पकड़ने में सफलता हासिल की। आरोपी की पहचान 25 वर्षीय अभिषेक के तौर पर हुई है, जोकि कांगड़ा (Knagra) जिला के तारागढ़ रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना रामपुर में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, डीएसपी रामपुर ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…
