-
Advertisement
Corona Update: हिमाचल में 46 रह गए एक्टिव केस, यहां आज की जाने कोरोना स्थिति
शिमला। हिमाचल में कोरोना के मामले लगातार कम हो रहे हैं। रविवार को सामने आई स्वास्थ्य विभाग (Health Department) की रिर्पोट के अनुसार प्रदेश में मौजूदा समय में एक्टिव केस (Active Case) कम होकर 46 रह गए हैं। वहीं आज यानी रविवार को दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। यह लोग कांगड़ा और सोलन जिला से संबंधित हैं। वहीं आज 8 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक हुए हैं। जिसमें तीन कांगड़ा से, मंडी शिमला से दो दो और किन्नौर से एक कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक हुए हैं। हिमाचल में आज दिन तक कोरोना के दो लाख 84 हजार 864 मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें से दो लाख 80 हजार 684 कोरोना संक्रमित (Corona Infected) पूरी तरह से ठीक हुए हैं। हिमाचल में आज दिन तक 4115 लोगों की कोरोना संक्रमण (Corona Infection) से मौत हो चुकी है। प्रदेश में रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने 496 लोगों के सैंपल कोरोना जांच को लिए थे।
यह भी पढ़ें:Corona Update: हिमाचल में 52 एक्टिव केस मौजूद, यहां जाने आज की स्थिति

किस जिला में कितने एक्टिव केस
हिमाचल में स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार मौजूदा समय में कांगड़ा जिला में 12 कोरोना के एक्टिव केस मौजूद हैं। वहीं शिमला में 8, चंबा में 7, सोलन में 4, मंडी में 4, ऊना में 3, सिरमौर में 3, हमीरपुर में 2, किन्नौर में 2 और लाहुल स्पीति जिला में कोरोना का एक एक्टिव केस मौजूद है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


