-
Advertisement
पोस्ट कोड 817, 843 और 844 के लिए आवेदन करने वाले जरूर पढ़ें यह खबर
हमीरपुर। हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर (HPSSC Hamirpur) ने पोस्ट कोड 817, 843 और 844 के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इन पदों के लिए आवेदन हो चुके हैं। जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) (JOA IT) पोस्ट कोड 817 के तहत 1869 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी, लेकिन अब दो पद कम हो गए हैं। मार्च माह में एक पद हिमाचल औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड (HP State Industrial Development Corporation Ltd) ने वापस ले लिया था तो अब फिशरीज विभाग ने किन्हीं प्रशासनिक कारणों के चलते एक पद वापस ले लिया है। ऐसे में अब 1,869 की जगह 1,867 पदों पर ही भर्ती होगी।
यह भी पढ़ें: 10 लाख रोजगार पैदा करेगा रिलायंस रिटेल, मुकेश अंबानी का AGM में ऐलान


वहीं, जूनियर ऑफिस असिस्टेंट ट्रेनी एट डब्ल्यू 3 लेवल पोस्ट कोड 843 के 16 और सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर (Senior Scale Stenographer) पोस्ट कोड 844 के 10 अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी खतरे में पड़ गई है। इन अभ्यर्थियों को हिमाचल के किसी स्कूल या संस्थान से 10वीं व 12वीं पास प्रमाण पत्र या फिर हिमाचली बोनाफाइड जमा करवाना होगा। इसके लिए आयोग ने अभ्यर्थियों को तीन दिन का समय दिया है। इस अवधि के दौरान अभ्यर्थी उक्त दस्तावेज आयोग की ईमेल पर भेज सकते हैं। अगर कोई अभ्यर्थी दस्तावेज भेजने में असमर्थ रहता है तो उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी। यह जानकारी हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

