-
Advertisement
कार के दरवाजे में छिपाकर ले जा रहे थे च#रस की खेप, पुलिस ने पंजाब के दो तस्कर दबोचे
Himachal News: हिमाचल प्रदेश में नशे के कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी कड़ी में मंडी पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए पंजाब के दो युवकों को लगभग 4.859 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। ये दोनों कुल्लू से पंजाब की ओर जा रहे थे।
नाकेबंदी के दौरान बिछी जाल
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम बिंद्राबनी के पास फोरलेन पर नियमित नाकाबंदी कर रही थी। इस दौरान वाहनों की गहन जांच की जा रही थी। तभी कुल्लू की तरफ से आ रही एक कार (नंबर PB 04 AA 4470) को टीम ने तलाशी के लिए रोका।
कार के दरवाजे में छिपाया था नशा
तलाशी के दौरान पुलिस को गाड़ी की गतिविधियों पर शक हुआ। जब टीम ने बारीकी से तलाशी ली, तो तस्करों के शातिर मंसूबे सामने आए। आरोपितों ने चरस की इतनी बड़ी खेप को कार के आगे की तरफ कंडक्टर साइड वाले दरवाजे के भीतर बेहद सफाई से छुपा रखा था। पुलिस ने कार से कुल 4.859 किलोग्राम चरस बरामद की है।
थाना सदर मंडी में मामला दर्ज
पुलिस ने मौके पर ही राजेश (40 वर्ष) निवासी लुधियाना, पंजाब व सतबीर सिंह (38 वर्ष) निवासी होशियारपुर, पंजाब को अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत थाना सदर मंडी में मामला दर्ज कर लिया है और कार को भी कब्जे में ले लिया गया है। अब पुलिस इस तस्करी के पीछे जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी सुराग जुटाए जा रहे हैं।
संजीव कुमार

