-
Advertisement
Jawali Breaking: बाथू की लड़ी में डूबे दो युवक, पौंग डैम में सेल्फी लेना पड़ गया भारी
जवाली। जिला कांगड़ा (Kangra) के जवाली उपमंडल के तहत पड़ते बाथू की लड़ी में पौंग डैम में दो युवक डूब गए हैं। युवक राजस्थान के बताए जा रहे हैं। युवकों के डूबने की सूचना मिलते ही एसडीएम जवाली (SDM Jawali), पुलिस थाना जवाली की टीम मौके पर पहुंची। साथ ही नूरपुर से एनडीआरएफ (NDRF) की टीम को भी बुलाया है। युवकों की तलाश जारी है।
यह भी पढ़ें: Kullu में पैर फिसलने से नाले में गिरा युवक, मंडी में लापता टैंपों चालक का सुराग नहीं
बताया जा रहा है कि राजस्थान के जिला हनुमानगढ़ से दो युवक नागाबाड़ी में आम की तुड़ाई के लिए आए थे। युवकों के नाम मुकेश कुमार (18) व अमरजीत (18) हैं। आज वह बाथू की लड़ी में घूमने निकल पड़े। यहां पहुंचकर पानी में नहाने लग पड़े। अमरजीत पानी में मोबाइल से सेल्फी ले रहा था। तभी वह गहरे पानी में डूबने लगा। उसे डूबता देख मुकेश कुमार उसे बचाने लगा। दोनों ही गहरे पानी में डूब गए। मामले की सूचना पुलिस को दी। एसडीएम जवाली सलीम आजम, तहसीलदार संत राम नागड़ व एसएचओ करतार चंद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। नूरपुर से एनडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुलाया। डूबे युवकों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। एनडीआरएफ की टीम युवकों की तलाश कर रही है। बता दें कि बाथू की लड़ी में पहले भी डूबने के मामले सामने आए हैं। इसके चलते यहां पर बोर्ड भी लगाया गया है, लेकिन कई बार लोग बोर्ड को अनदेखा कर मौत को दाबत दे देते हैं।

