-
Advertisement
हिमाचल : नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, धोखे से किराए के कमरे में ले जाकर किया यह घिनौना काम
Last Updated on May 17, 2021 by Sintu Kumar
शिमला। रामपुर उपमंडल में एक नाबालिग के साथ दो युवकों ने मिलकर दुष्कर्म (Gangrape) किया और शोर मचाने पर उसके साथ मारपीट भी की। ननखड़ी और करसोग के रहने वाले दो युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। कुमारसेन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है। आरोपियों की पहचान ननखड़ी निवासी दिनेश (22) और करसोग निवासी तानी राम (39) के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल के कोच पर पश्चिम बंगाल की खिलाड़ी से Rape का आरोप- Pocso Act में मामला दर्ज
जानकारी के अनुसार 17 वर्षीय नाबालिग ने रामपुर थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप को लेकर शिकायत दर्ज करवाई। पीड़िता ने बताया कि वह आरोपियों में से एक को जानती थी। 16 मई को आरोपी धोखे से नाबालिग (Minor) को एक किराए के कमरे में ले गए। इसके बाद दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की।
यह भी पढ़ें: 13 वर्षीय नाबालिग लापता, पड़ोसी युवक पर भगाने का लगा है आरोप
इसके बाद नाबालिग अपने परिजन के साथ रामपुर थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group