हिमाचल: पुलिस को देख घबराए युवक के पास मिला कुछ ऐसा, हैरान रह जाएंगे आप

ऊना पुलिस ने चिट्टा के साथ दबोचा युवक, पुलिस जांच में जुटी

हिमाचल: पुलिस को देख घबराए युवक के पास मिला कुछ ऐसा, हैरान रह जाएंगे आप

- Advertisement -

ऊना। हिमाचल में नशा तस्कर लगातर सक्रिय होते जा रहे हैं। पुलिस कार्रवाई के बाद भी ये लोग तस्करी के इस गौरख धंधे को नहीं छोड़ रहे हैं। ताजा मामला ऊना (Una) जिला से सामने आया है। यहां मुख्यालय के नजदीकी गांव बारसड़ा में पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान एक युवक को 12.69 ग्राम चिट्टा (Chitta) (हेरोइन) के साथ पकड़ा गया है। यह युवक नशे की खेप कहां से लेकर आया था और कहां लेकर जा रहा था इसको लेकर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।


यह भी पढ़ें:हिमाचल में चिट्टे के साथ पकड़े दो युवक, यहां मिली नशीली गोलिया

मिली जनाकारी के अनुसार शुक्रवार रात ऊना पुलिस की टीम बारसड़ा में गश्त कर रही थी। इसी दौरान आईपीएच पंप हाऊस के समीप एक युवक पुलिस टीम को देखकर घबरा गया। शक होने पर पुलिस ने युवक की तलाशी लीए जिसके पास से 12.69 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान युवक की पहचान सुमित शर्मा निवासी भड़ोलियां कलां के रूप में हुई। डीएसपी हैडक्वार्टर कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने बारसड़ा में गश्त के दौरान भडोलिया कलां के युवक को चिट्टे सहित काबू किया है। जिसके खिलाफ मामला दर्ज कर अगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है। किसी को भी असामाजिक गतिविधियों की कोई छूट नहीं दी जाएगी। उन्होंने नागरिकों से भी आह्वान किया कि अपने आसपास होने वाली संदेहजनक गतिविधियों की जानकारी फौरन पुलिस के साथ साझा करें।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

 

- Advertisement -

Tags: | Himachal Breaking News | himachal news live | himachal abhi abhi news | current news of himachal pradesh | himachal news online | हिमाचल | चिट्टा | ऊना पुलिस | Una | देख | Himachal News | latest himachal news in hindi | latest news | घबराए युवक | chitta | Himachal headlines in Hindi | पुलिस | today himachal news
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है