-
Advertisement
हिमाचल: बेकाबू हुई एचआरटीसी बस दुकान से टकराई, मची चीखो पुकार
सोलन। हिमाचल में बारिश और बर्फबारी के बाद अब सड़क हादसों (Road Accident) में बढ़ोतरी होने लगी है। ऐसा ही एक मामला सोलन (Solan) जिला से सामने आया है। यहां एचआरटीसी की बस (HRTC Bus) हादसे का शिकार हो गई। यह बस अनियंत्रित होकर एक दुकान से जा टकराई। मामला सोलन जिला के अर्की उपमंडल के धुंदन पंचायत से सामने आया है। हादसे के समय बस यात्रियों से भरी हुई थी। गनीमत रही कि यात्रियों को गहरी चोट नहीं आई। हालांकि इस हादसे में बस को काफी क्षति पहुंची है। यह बस बेकाबू कैसे हुई इसकी अभी तक पुख्ता जानकारी नहीं मिली है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि बस में तकनीकी खराबी के चलते ही यह घटना पेश आई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में हादसे: खाई में गिरी कार, बच्चे को घसीटते ले गया बोलेरो चालक; एक की मौत

हादसे में बस को भी काफी क्षति हुई है। बस का सामने का मिरर टूटने के साथ बोनट भी क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में दो व्यक्तियों को हैड इंजरी होने की खबर भी है, जबकि 16 अन्य घायल भी हुए हैं। वहीं, हादसे की सूचना मिलने पर निगम के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। हादसे में दुकान (Shop) को भी क्षति हुई है। आशंका ये भी जाहिर की जा रही है कि बस की ब्रेक फेल होने की वजह से हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि जैसे ही सवारियों को बस के बेकाबू होने का पता चला बस में चीखो पुकार मच गई। हालांकि चालक परिचालक ने सवारियों को समझाया और उन्हें शांत करवाया।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group



