-
Advertisement
हिमाचलः चंडीगढ़ मनाली एनएच पर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी जीप
सुंदरनगर। हिमाचल प्रदेश की सड़कों पर वाहन चालकों की लापरवाही के कारण सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा घटनाक्रम में चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे 21 पर घनोटू के समीप एक गमलों से भरी जीप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, जिस कारण लाखों रुपए का नुकसान हो गया है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में हादसाः बाइक सवार तीन युवकों को टिप्पर ने रौंदा, मौके पर गई जान

जानकारी के अनुसार एक जीप गमले लेकर चंडीगढ़ से मंडी जा रही थी कि अचानक रविवार सुबह चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे 21 पर सुंदरनगर उपमंडल के घनोटु में अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई जिस कारण जीप में रखे गमले सड़क पर बिखर कर चूर-चूर हो गए. और जीप को भी नुकसान पहुंचा है।

जीप चालक होशियार सिंह की मानें तो वह चंडीगढ़ से गमले लेकर मंडी जा रहा था कि अचानक जीप अनियंत्रित होकर घनोटू के समीप सड़क पर पलट गई।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


