-
Advertisement
हत्या के मामले में Under Trial कैदी की सेंट्रल जेल नाहन में हो गई मौत
नाहन। सेंट्रल जेल नाहन (Central Jail Nahan) में हत्या मामले में अंडर ट्रायल चल रहे एक कैदी की बीमारी से मौत हो गई है। कैदी पेशाब संबंधी समस्या को लेकर बीमार चल रहा था, जिसे 31 जुलाई को मेडिकल कॉलेज नाहन (Medical College Nahan) में भर्ती किया गया था। हालांकि, उपचार के बाद उसे वापस जेल भेज दिया था, लेकिन पहली अगस्त की रात को फिर से उसे तकलीफ हुई। इसकी जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन ने उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़ेः Murder ! आपसी झगड़े में चली गई एक की जान, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
मेडिकल कॉलेज में मृतक का कोरोना टेस्ट (Corona Test)भी लिया गया, जो नेगेटिव निकला। उधर, नाहन जेल उप अधीक्षक विनोद चंबियाल ने बताया कि कैदी धारा-302 मामले में अंडर ट्रायल (Under trial) था। सोलन से शिफ्ट होकर आए 27 वर्षीय चंद्रबोस भगत झारखंड राज्य के गुमला जिले के बिशनपुरा का रहने वाला था। उन्होंने कहा कि कैदी के खिलाफ परवाणू में 2016 में हत्या (Murder) का मामला दर्ज हुआ था। अंडर ट्रायल कैदी को 17 सितंबर से पहले सोलन की कोर्ट में पेश किया जाना था। इससे पहले ही बीमारी के चलते उसकी मौत हो गई।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


