-
Advertisement
हिमाचल: अकाउंटेंट से अज्ञात लोगों ने की मारपीट, बेस बैट बना हथियार; गंभीर घायल
Last Updated on December 15, 2021 by admin
नूरपुर। हिमाचल के कांगड़ा जिला में अज्ञात लोगों ने एक अकाउंटेंट को बेस बैट से मारपीट (Beating case) कर घायल कर दिया। मामला नूरपुर (Nurpur) थाना के तहत सामने आया है। अकाउंटेंट सब्जी मंडी जसूर में कार्यरत है। घायल ने पुलिस में अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: रेड करने गई ड्रग विभाग की टीम पर हमला, निरीक्षक को आई चोटें
मिली जानकारी के अनुसार शेर सिंह पुत्र बघेल सिंह निवासी मठोली ने पुलिस में शिकायत (Complaint) दर्ज करवाई की दोपहर के समय वह ड्यूटी से बाइक पर घर जा रहा था। इसी दौरान सब्जी मंडी गेट पर सफेद रंग की गाड़ी में सवार चार लड़कों ने उसका रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इन लोगों ने सिर पर बेस बैट से हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित ने बताया कि वह लड़कों का नाम नहीं जानता है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
यह बोले डीएसपी
डीएसपी सुरिंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपितों की धरपकड़ जारी है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। उन्होंने बताया कि कानून को अपने हाथ में लेने का अधिकार किसी को भी नहीं है। पुलिस आरोपितों को तलाश रही है। अज्ञात आरोपितों की जल्द धरपकड़ होगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group