हिमाचल: अज्ञात वाहन ने सेना के जवान की कार को मारी टक्कर, मौत

डमटाल के रांची मोड पर हुआ दर्दनाक हादसा

हिमाचल: अज्ञात वाहन ने सेना के जवान की कार को मारी टक्कर, मौत

- Advertisement -

डमटाल। जालंधर-जम्मू एनएच पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। डमटाल (Dumtal) के रांची मोड पर जेके नंबर की एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार को सेना (Army) का जवान चला रहा था। सेना के जवान की शिनाख्त विनोद कुमार पुत्र शौरी लाल निवासी देवल तहसील बिलावल जिला कठुआ, जम्मू (Jammu) के रूप में हुई है। जालंधर से पठानकोट जाते हुए डमटाल की चढ़ाई पर उसकी कार (Car) की टक्‍कर हो गई।


यह भी पढ़ें:हिमाचल में सड़क हादसा: खाई में गिरा फोर व्हीलर ऑटो, चालक की गई जान; तीन घायल

यह दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार के परखचे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही डमटाल ट्रैफिक इंचार्ज अश्विनी कुमार ने घायल सेना के जवान को पठानकोट (Pathankot) अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना डमटाल पुलिस (Police) द्वारा अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

- Advertisement -

Tags: | accident in himachal | Dumtal | Army Soldier died | Himachal News | himachal police | Army Soldier | kangra news | himachal accident news
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है