-
Advertisement
लंपी वायरस से बचाव के लिए हिमाचल में 50 हजार पशुओं का किया टीकाकरण: वीरेंद्र कंवर
शिमला/हमीरपुर। लंपी वायरस (lumpy virus) पशुओं के लिए कहर बनकर उतरा है। कई पशु इस बीमारी की चपेट में हैं। इस संबंध में ग्रामीण विकासए पंचायती राजए कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर (Virender Kanwar) ने आज यहां कहा कि पशुधन में लम्पी चर्म रोग की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा प्रभावी कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अभी तक लगभग 50 हजार पशुओं का टीकाकरण पूर्ण कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल के ऊना में बेकाबू हुई लंपी स्किन डिजीज, 24 घंटे में 612 पशु संक्रमित; 27 की मौत
उन्होंने कहा कि पशुपालन विभाग (Animal Husbandry Department) को इस बीमारी की रोकथाम के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इस रोग को कंट्रोल करने के लिए कंटेनमेंट जोन स्थापित किए गए हैं और रोग से ग्रसित पशुधन को अलग कर इस रोग को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं। पशुपालन विभाग ने इसके लिए प्रचुर मात्रा में दवाएं उपलब्ध करवाई हैं। विभाग के पास वर्तमान में टीके की 1,19,591 खुराकें उपलब्ध हैं और आवश्यकता पड़ने पर खुले बाजार से भी दवा अथवा टीका खरीदने के निर्देश दिए गए हैं। वीरेन्द्र कंवर ने कहा कि प्रदेश में अभी तक लम्पी चर्म रोग से ग्रसित 5,630 पशु स्वस्थ हो चुके हैं और गत दिवस तक राज्य में 18,256 सक्रिय मामले थे। उन्होंने कहा कि अभी तक इस रोग से ग्रसित 513 पशुधन की क्षति की सूचना है। उन्होंने कहा कि पशुपालन विभाग इस रोग की रोकथाम के लिए पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रहा है।

वहीं जिला हमीरपुर में लंपी वायरस से 5 पशुओं की मौत हुई है।जिलाभर के विभिन्न क्षेत्रों में 540 से अधिक पशु इस रोग की चपेट में आ गए है। जिला में इस बीमारी से पशुओं के बचाव के पशुपालन विभाग ने वैक्सीनेशन का कार्य शुरू कर दिया लेकिन मक्खी व मच्छरों (flies and mosquitoes) की वजह से यह बीमारी तेजी से जिले में फैल रही है। हमीरपुर जिला में पशुपालन विभाग को 10 हजार वैक्सीनेशन की डोज प्राप्त हुई है। विभाग के अधिकारियों ने जिलेभर में टीम सक्रिय करते हुए पशुओं के वैक्सीनेशन के युद्व स्तर पर अभियान चलाया है। विभाग के कर्मचारियों के अवकाश भी फिलहाल बंद कर दिए गए हैं, ताकि इस बीमारी नियंत्रण पाया जा सके। जिला हमीरपुर में नादौन ब्लॉक में 3ए भोरंज में 1 और बड़सर में 1 पशु की वायरस से मौत हुई है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


