-
Advertisement

बिलासपुर में महिला सचिव के साथ उप प्रधान ने की छेड़खानी, मामला दर्ज
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश (Himachal) के बिलासपुर जिले से महिला के साथ छेड़खानी (Molestation) की घटना सामने आई है। जिले के एक गांव की सहकारी सभा की महिला सचिव (women Secretary) ने पंचायत उप प्रधान पर छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। महिला ने स्थानीय पुलिस स्टेशन में छेड़खानी की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। महिला का आरोप है कि बीते 10 अगस्त को वह सहकारी सभी में मौजूद थीं। सुबह करीब दस बजे पंचायत के उप प्रधान आए। अपने खाते से रुपए निकलवाने की बात कही। उस समय रुपए नहीं होने के चलते उन्होंने उपप्रधान को शाम में आने को कहा। जिसके बाद वो चले गए।
यह भी पढ़ें: हिमाचल आ रही वोल्वो बस से पकड़ी हेरोइन, दो आरोपी धरे
सभा में अकेले पाकर करने लगा अश्लील हरकत
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दोपहर के समय वह सहकारी सभा में अकेली थीं। उन्होंने हेल्पर को बैंक से रुपए लाने के लिए भेजा था। करीब 3 बजे पंचायत उप प्रधान दोबारा आए और रुपए की मांग करने लगे। जिस पर महिला ने कहा कि हेल्पर रुपए लेने बैंक गई है। उसके लौटते ही वे उन्हें रुपए दे दिए जाएंगे। महिला ने बताया कि इतने में उप प्रधान काउंटर के अंदर आ गया। और अश्लील हरकत करने लगा। जिसका उन्होंने विरोध किया। साथ ही इसकी शिकायत उन्होंने सहकारी सभा के प्रधान से भी की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। महिला सचिव ने इस संबंध भराड़ी थाने में शिकायत दर्ज करवा दी है। उधर, थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…