-
Advertisement
विक्रमादित्य का ऐलान, तिरंगा यात्रा से दिया जाएगा पन्नू की धमकी का मुंहतोड़ जवाब
शिमला। सिख फॉर जस्टिस के अध्यक्ष गुरपतवंत सिंह पन्नू (Gurpatwant Singh Pannu) की धमकी भरे संदेशों का मुंह तोड़ जवाब देने के लिए शिमला ग्रामीण से कांग्रेस के विधायक विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) ने तिरंगा यात्रा निकालने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि मंगलवार यानी कल राजधानी शिमला (Shimla) के रिज पर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। वहीं उन्होंने यह भी साफ किया है कि यह तिरंगा यात्रा (Tiranga Yatra) किसी राजनीति दल की नहीं है, इस यात्रा में कोई भी व्यक्ति हिस्सा ले सकता है और पन्नू की धमकी का जवाब दे सकता है। बता दें कि सिख फॉर जस्टिस ने 29 अप्रैल को शिमला के रिज (Ridge) पर खलिस्तानी झंडा फहराने की धमकी दी है। इसके साथ ही उन्होंने विधायकों सहित कई लोगों को धमकी भरे मैसेज भी भेजे हैं। वहीं, कांग्रेस के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने मैसेज करने वालों को इसका मुंह तोड़ जबाब देने के लिए मंगलवार को राजधानी शिमला के रिज पर तिरंगा यात्रा निकालने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि 29 अप्रैल को प्रदेश भर में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।
यह भी पढ़ें: शिमला में खालिस्तान का झंडा फहराने की धमकी पर बोले सीएम, मैं पन्नू को गंभीरता से नहीं लेता
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा किसी दल विशेष की नहीं है। कोई भी व्यक्ति चाहे या फिर वह किसी भी राजनीतिक दल से संबंध रखता हो या नहीं वह इस में भाग ले सकता है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कुछ लोग देश की एकता व अखंडता को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विदेश में बैठकर यदि कोई ऑनलाइन माध्यम से धमकियां देगा तो उसका जवाब उसे दिया जाएगा। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सीएम से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन राष्ट्रवाद के मसले पर हम सरकार के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि उन्हें भी धमकी भरा मैसेज आया है, इसका मुंहतोड़ जवाब वह दे चुके हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

