-
Advertisement
घट्टा से नारला की एलाइनमेंट बदलने के विरोध में ग्रामीण, सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन
Protest: जोगिंदरनगर। पठानकोट से मंडी के बीच बनने वाले फोरलेन के पैकेज 4 घट्टा से नारला (Ghatta To Narla) की एलाइनमेंट को बदलने के विरोध में रविवार को जोगिंदरनगर (Jogindernagar) में सैकडों लोगों ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। संघर्ष समिति ने केंद्र व प्रदेश सरकार को चेताया कि पुरानी एलाइनमेंट को बहाल नहीं किया गया तो इसके गंभीर परिणाम भुगतनें होगें।
संघर्ष समिति (Struggle Committee) ने ऐलान किया कि समिति 12 मई को पुनः हजारों लोगों के जनसमर्थन के साथ यहां एकत्रित होगी तथा आगे की रणनिति पर विचार किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष वृज गोपाल अवस्थी ने कहा कि सरकार ने उनकी मांगों पर विचार विमर्श नहीं किया तो लोकसभा चुनावों का भी बहिष्कार किया जाएगा। जनसमूह का कहना है कि वह अपनी मांग को सभी नेताओं के समक्ष उठा चुके हैं लेकिन अब तक किसी ने उनकी इस मांग पर कोई गौर नहीं किया। उन्होंने कहा कि अब लोगों का धैर्य खो रहा है लोगों के सब्र का बांध टूटा तो फिर इसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी।
संघर्ष समिति का कहना है कि वह सरकार से केवल इतनी मांग कर रहे है कि जब वर्ष 2018 में प्रदेश सरकार द्वारा पुरानी एलाइनमेंट को मंजूरी मिल गई है तो नई एलाइनमेंट की क्या आवश्यकता पड़ी। वक्ताओं ने इसके पीछे एक अधिकारी का षडयंत्र बताया और कहा कि कोरोना काल में जब लोग अपनी जिंदगी और मौत के बीच लड़ रहे थे तब यह नई रेखा खींची गई। जो कि महज अपनों को लाभ पहुँचाने की दृष्टि से सारा षडयंत्र रचा गया। इस बात की जांच होनी चाहिए की इस नई एलानमेंट में किसकी भूमि जा रही है तथा उस समय तैनात अधिकारी का उनसे क्या रिश्ता है।

