महिला पुलिसकर्मी ने बुजुर्ग के साथ किया ऐसा काम, तस्वीर हुई वायरल

बुजुर्ग को 5 किमी तक कंधे पर उठाकर पहुंचाया घर

महिला पुलिसकर्मी ने बुजुर्ग के साथ किया ऐसा काम, तस्वीर हुई वायरल

- Advertisement -

हमारे देश में कई ऐसे पुलिसकर्मी हैं जो अपनी बहादुरी व ईमानदारी के लिए लोगों के दिल में अपने लिए जगह बना लेते हैं। ऐसा ही एक मामला गुजरात से सामने आया है, जहां एक महिला पुलिसकर्मी (Lady Constable) ने मानवता की अनोखी मिसाल पेश की है। महिला पुलिसकर्मी ने एक बुजुर्ग महिला को अपने कंधे पर बैठाकर 5 किलोमीटर तक चलकर घर पहुंचाने का काम किया है।


यह भी पढ़ें- वरमाला पहनाते ही दूल्हे ने कह दी कान में ऐसी बात- दुल्हन की आंखों से निकले आंसू -देखें वीडियो

जानकारी के अनुसार, गुजरात के कच्छ में खादिर द्वीप पर स्थित भंजदा दादा के मंदिर में मोरारी बापू की रामकथा चल रही है। बताया जा रहा है कि 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला मंदिर में रामकथा सुनने आई थी। इसी दौरान पहाड़ी पर चढ़ते समय ज्यादा गर्मी होने के कारण वह बेहोश हो गई। जिसके बाद महिला पुलिसकर्मी वर्षाबेन परमार ने बुजुर्ग महिला की मदद की और कड़ी धूप में बुजुर्ग को अपने कंधों पर बैठाकर घर पहुंचाया। वहीं, महिला पुलिसकर्मी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल (Viral) हो रही है। वायरल फोटो देखने के बाद हर कोई महिला पुलिसकर्मी की तारीफ कर रहा है।

ट्विटर पर महिला पुलिसकर्मी की इस फोटो को गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने अपने ऑफिशियल अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने महिला पुलिसकर्मी की सराहना करते हुए फोटो की कैप्शन में लिखा “खाखी की मानवता”। कच्छ के रापर में मोरारी बापू जी की कथा सुनने हेतु पैदल चलते जा रहे 86 वर्षीय बुजुर्ग को स्वास्थ्य परेशानी होने के कारणवश, एक महिला पुलिस अधिकारी वर्षाबेन परमार जी ने उन्हे 5 कि.मी तक अपने कंधों पर बिठाकर गंतव्य स्थान तक
पहुंचाकर सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया।

ट्विटर पर इस तस्वीर को अब तक तीन हजार के करीब लाइक्स मिल चुके हैं और बहुत सारे लोग कॉमेट्स भी कर रहे हैं। फोटो पर कॉमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कृपया इनको कुछ धन राशि देकर प्रोत्साहित करें। खाली ट्वीट करके नहीं। जबकि, एक अन्य यूजर ने लिखा रिक्शे का इंतजाम कर लिया होता तो अच्छा होता। इस बहन ने अच्छा काम किया।

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

- Advertisement -

Tags: | Kutch | Gujarat Women Constable | Harsh Sanghvi | Gujarat | viral news | offbeat news | Women constable
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है