- Advertisement

”यमराज की बालकनी में सो गया भाई ‘ 11KV की हाईटेंशन लाइन पर लेटा शराबी, Viral Video
Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे हैरान कर देने वाले वीडियो सामने आते रहते हैं, जिन्हें देखकर अपनी ही आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इन दिनों उत्तर प्रदेश के महाराजगंज से एक ऐसा ही चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यहां शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति अपनी जान की परवाह किए बिना 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन के ऊपर जाकर आराम से लेट गया। इस खौफनाक नजारे को देखकर मौके पर मौजूद लोगों के होश उड़ गए।
In Maharajganj, UP: A drunk man couldn’t find fresh air on the ground, so he climbed a pole and slept for hours on 11,000V live high-tension wires.
Power was cut off entirely while officials begged him to come down. pic.twitter.com/fZ1rUjr8dI
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) June 24, 2026
ताजी हवा के चक्कर में मौत को दावत!
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि यह शख्स नशे की हालत में बिजली के खंभे पर चढ़कर सीधे 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन तक पहुंच गया। पोस्ट के मुताबिक, जब उससे इस अजीबोगरीब हरकत की वजह पूछी गई, तो पता चला कि वह ‘ताजी हवा’ लेने के लिए ऊपर चढ़ा था। वह बिजली के दो तारों के बीच इस कदर बेफिक्र होकर लेटा हुआ था मानो अपने घर के बिस्तर पर हो। वीडियो में उसका एक पैर नीचे की तरफ लटका हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि दूसरी ओर वह अपने हाथों का सहारा लेकर आराम से सोया हुआ है। उसे देखकर ऐसा लग रहा था कि वह तारों पर झूल रहा हो या खुले आसमान के नीचे आराम फरमा रहा हो।
अधिकारियों के फूले हाथ-पांव, बंद करनी पड़ी बिजली सप्लाई
जैसे ही इस घटना की जानकारी बिजली विभाग और स्थानीय प्रशासन को मिली, हड़कंप मच गया। किसी भी बड़े हादसे को रोकने के लिए अधिकारियों ने तुरंत बिजली की सप्लाई पूरी तरह बंद करवा दी। इसके बाद काफी देर तक मौके पर मौजूद अधिकारी और लोग उसे नीचे उतरने के लिए मनाते और अपील करते रहे, ताकि उसकी जान बचाई जा सके।
सोशल मीडिया पर आई कमेंट्स की बाढ़
इस हैरतअंगेज वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर जमकर मजे लिए और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं यमराज भी सोच में पड़ गए: एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “लगता है यमराज भी सोच रहे होंगे कि इसे ले जाएं या इसकी हिम्मत की तारीफ करें, 11 हजार वोल्ट की लाइन पर बच्चे की तरह सोना हर किसी के बस की बात नहीं है। यमराज की बालकनी: एक अन्य व्यक्ति ने चुटकी लेते हुए कहा, “जमीन पर हवा नहीं मिली, तो भाई सीधे यमराज की बालकनी में जाकर सो गया।”
पंकज शर्मा

