-
Advertisement
महिला ने जबरदस्त तरीके से दौड़ाया ट्रक, वायरल वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Last Updated on July 19, 2022 by sintu kumar
आज के दौर में महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। आज के युग में महिलाएं किसी भी काम में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। हाल ही में एक महिला की ट्रक चलाते हुए वीडियो वायरल (Viral) हुई है। वीडियो में एक महिला बहुत मजे से ट्रक (Truck) चलाती हुई नजर आ रही है और कैमरे में देखकर मुस्कुरा भी रही है।
यह भी पढ़ें- इस मंदिर में की जाती है कुत्ते की पूजा, वजह जानकर रह जाएंगे दंग
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला बड़ी आसानी से ट्रक चला रही है। इतना ही नहीं कैमरे की तरफ देख कर वे मुस्कुरा भी रही है। लोगों को महिला ट्रक ड्राइवर की ये वीडियो काफी पसंद आ रही है। वहीं, कुछ लोग वीडियो को देखकर काफी हैरान भी हो रहे हैं।
ट्रक को इससे क्या मतलब कि चलाने वाला ‘पुरुष’ है या ‘महिला.’ ❤️ pic.twitter.com/g9IEAocv7p
— Awanish Sharan (@AwanishSharan) July 17, 2022
ट्विटर पर इस वीडियो को आईएएस ऑफिसर अवनीश शरण ने अपने अकाउंट @AwanishSharan पर शेयर किया है। वीडियो की कैप्शन में उन्होंने लिखा ट्रक को इससे क्या मतलब कि चलाने वाला पुरुष है या महिला। वीडियो को अब तक 455.1 हजार व्यूज और 22.7 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं, बहुत सारे लोग वीडियो पर कॉमेंट्स भी कर रहे हैं। वीडियो पर कॉमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा हमें महिला पर गर्व है। बेहतरीन। जबकि, एक अन्य यूजर ने लिखा महिला ड्राइवर की मुस्कान जो अद्भुत है।