-
Advertisement
सामान फेंकने के चक्कर में बालकनी से नीचे गिरा शख्स, वीडियो हुई वायरल
Last Updated on August 23, 2022 by sintu kumar
हर दिन सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ वायरल होता रहता है। कई बार सोशल मीडिया पर ऐसा कुछ देखने को मिल जाता है, जिसे देखकर हम दंग रह जाते हैं। हाल ही में एक शख्स की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल (Viral) हो रही है, जिसमें सामान फेंकने के चक्कर में उसके साथ कुछ ऐसा होता है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है।
यह भी पढ़ें- शख्स को पार्टी करना पड़ा महंगा, दोस्तों ने प्राइवेट पार्ट में घुसाया स्टील का ग्लास
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स घर की बालकनी पर खड़े होकर नीचे किसी के साथ लड़ रहा है। इस दौरान गुस्से में वे अंदर जाता है और कोई सामान लेकर नीचे फेंकने की कोशिश करता है। इसी बीत सामान फेंकने के चक्कर में वे खुद ही बालकनी से नीचे गिर जाता है। बहुत सारे लोग इस वीडियो को देखकर हैरान हो रहे हैं, जबकि, कुछ लोगों की हंसी नहीं छूट रही है।
https://twitter.com/AwardsDarwin_/status/1560950146552442881
ट्विटर पर इस वीडियो को @AwardsDarwin_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 8.5 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और बहुत सारे लोग वीडियो को लाइक कर रहे हैं। वीडियो पर बहुत सारे लोग कॉमेंट्स भी कर रहे हैं। वीडियो पर कॉमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा जब आपको फिजिक्स और बैलेंस का कोई ज्ञान ना हो तो ऐसा ही होता है।