-
Advertisement
बंदर ने शानदार तरीके से चलाई साइकिल, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
सोशल मीडिया पर आए दिन कई सारे जानवरों की मजेदार वीडियो वायरल होती रहती है। हाल ही में सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर एक बंदर की वीडियो वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में एक बंदर (Monkey) बड़े मजेदार तरीके से साइकिल चलाता हुए नजर आ रहा है।
यह भी पढ़ें: एलन मस्क के न्यूरालिंक प्रोजेक्ट को झटका, ट्रायल में शामिल 15 बंदरों की गई जान
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बंदर बड़े आराम से साइकिल चला रहा है। इतना ही नहीं बंदर ने साइकिल पर अपने पीछे दूसरे बंदर को भी बिठाया हुआ है। बंदर की ये मजेदार वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है।
https://www.instagram.com/p/CZR624DO2q-/
इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को @earthlocus नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो की कैप्शन में यूजर ने लिखा बंदर एक अच्छा बंदर बन गया और हाओ हाओ अपने छोटे दोस्त को सवारी के लिए ले गया। इस वीडियो को 40 मिलियन से ज्यादा व्यूज और 1.4 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो पर बहुत सारे लोग अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
