-
Advertisement
नदी में मस्ती कर रहे थे लोग, लड़के के पीछे पड़ गया विशालकाय सांप, देखें वायरल वीडियो
Last Updated on May 26, 2022 by Vishal Rana
सांप एक ऐसा जीव है जो अगर किसी के सपने में भी आए तो उसकी रूह कांप जाती है। वहीं, सोचिए अगर किसी के सामने विशालकाय सांप आ जाए तो उस इंसान की क्या हालत होगी हाल ही में सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर ऐसी ही एक वीडियो वायरल हुई है, जिसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। वीडियो में नदी में तैरने का आनंद ले रहे लोगों के साथ एक सांप (Snake) भी तैरता हुआ दिखाई दे रहा है।
यह भी पढ़ें:बाघ के साथ नाव पर सैर करने निकली महिला, वायरल वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ लोग नदी में तैरने का आनंद ले रहे हैं। इसी बीच अचानक वहां एक विशालकाय सांप आ जाता है और पानी में तैरने लगता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़का पत्थर पर बैठा हुआ होता है और सांप उसी की तरफ आता है। इसी बीच लड़के की नजर सांप पर पड़ जाती है और वे वहां से उठकर साइड पर खड़ा हो जाता है। जिसके बाद सांप भी उसकी तरफ मुड़ जाता है। इसके बाद लड़का तुरंत पानी से बाहर निकल जाता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़का अपने जेब से मोबाइल निकालकर सांप की वीडियो शूट करने लगता है, लेकिन सांप फिर भी उसका पीछा करना नहीं छोड़ता है। वहीं, लड़का बीना डरे अपने चप्पल उठाता है और पत्थर पर जाकर खड़ा हो जाता है।
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को @wildistic नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो की कैप्शन में यूजर ने लिखा है टारगेट लॉक्ड। वीडियो को अब तक 4.3 मिलियन व्यूज और 109 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं वीडियो पर काफी सारे लोग कॉमेंट्स भी कर रहे हैं। वीडियो पर कॉमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा वहां मौजूद नीले रंग के कपड़े पहने शख्स ने कोई रिएक्शन नहीं दिया। जबकि, एक अन्य यूजर ने लिखा मुझे तो फेक लग रहा है। उसके अलावा कोई भी
रिएक्ट नहीं कर रहा।