-
Advertisement
Vishwa Chakshu | Kharge | PM Modi |
जिस वक्त हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में तीन राज्यों के कांग्रेस जिलाध्यक्षों का 10 दिवसीय ट्रेनिंग कैंप चल रहा है ठीक उसी वक्त पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लेकर बवाल मच गया। दरअसल खड़गे ने हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी को आतंकवादी कहा था। उसी के विरोध में आज प्रदेश बीजेपी के सह मीडिया प्रभारी विश्व चक्षु ने धर्मशाला पुलिस थाने में खड़गे के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। चक्षु की मांग है कि खड़गे के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज हो, इसके अलावा वह क्या चाहते हैं देखें धर्मशाला से ये वीडियो रिपोर्ट

