-
Advertisement
ब्रेकिंग: #Dalai_Lama के आशीर्वाद को अभी करना होगा इंतजार, 15 तक फिर बंद किए सभी द्वार
मैक्लोडगंज। तिब्बती धर्मगुरू (Tibetan Religious Guru) दलाई लामा का आशीर्वाद पाने की इच्छा रखने वालों को अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा। इससे पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि दलाई लामा 31 अक्तूबर से अपने मैक्लोडगंज स्थित निवास स्थान पर बने आंगतुक कक्ष तक आ सकते हैं, लेकिन डॉक्टरों की सलाह पर इसे स्थगित कर दिया गया है। अब वे 15 नवंबर के बाद लोगों को आशीर्वाद दे सकते हैं। तिब्बती धर्मगुरू मार्च माह के शुरूआत से ही मैक्लोडगंज स्थित अपने अस्थायी निवास स्थान पर हैं। कोविड-19 (Covid-19) के प्रकोप के बीच फरवरी माह में ही दलाई लामा से मिलने पर पाबंदी लगनी शुरू हो गई थी। उस वक्त से लेकर दलाई लामा मैक्लोडगंज (McLeodganj) में ही हैं। उनसे मिलने की किसी को अनुमति नहीं है। उनकी सेवा में 18 लोग तैनात हैं,वह भी वहीं पर रहते हैं।
यह भी पढ़ें :- Climate Change के मुद्दे पर विश्व नेताओं से क्या बोले दलाई लामा- जानिए
इसके अलावा ना ही तो वहां कोई आ सकता है ना ही बाहर जा सकता है। लगभग आठ माह बीत जाने के बाद इस बात की तैयारी होने लगी थी कि 85 वर्षीय दलाई लामा को अपने ही परिसर में हल्की-फुल्की मूवमेंट शुरू हो जाए, इसके लिए 29 अक्तूबर को मैक्लोडगंज में ही डॉक्टरों (Doctor) के एक पैनल के साथ दलाई लामा (The Dalai Lama) के निजी ऑफिस के अधिकारियों की लंबी वार्ता हुई। उसी दौरान ये तय हुआ है कि दलाई लामा की उम्र को ध्यान में रखते हुए व मैक्लोडगंज में हाल ही में आए नए संक्रमित मामलों की वजह से अभी इस निर्णय को लंबित रखा जाए। अब तय हुआ है कि 15 नवंबर को एक बार फिर से सभी बैठकर पहले चर्चा करेंगे, उसके बाद ही कोई भी निर्णय लेंगे।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


