-
Advertisement
मैं पहले मॉडरेट हिंदू थी, अब संघ से जुड़ी तो एतराज क्यों? : कंगना बोलीं- हर व्यक्ति को अपनी निष्ठा चुनने का अधिकार
BJP MP Kangana Ranaut: मंडी से बीजेपी सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने संसद सत्र में शामिल होने से पहले साझा किए वीडियो संदेश में कथित वामपंथी विचारकों और समाज के तथाकथित ठेकेदारों पर जमकर हमला बोला।कंगना रनौत ने अपने संदेश में कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी हिंदू बेटियां और बहनें हैं, जिनकी शुरुआत में धर्म या राजनीति को लेकर कोई स्पष्ट सोच नहीं होती। वे पूरी तरह तटस्थ (न्यूट्रल) रहती हैं। कंगना के मुताबिक-जैसे ही वे किसी इस्लामिस्ट के संपर्क में आती हैं—चाहे वह दोस्ती हो, प्रेम संबंध हो या शादी—उनकी सोच तुरंत परिभाषित हो जाती है और वे कट्टरपंथी लेफ्टिस्ट बन जाती हैं।”
Aaj ek vichar nahi ek feeling share kar rahi hoon, aap bhi batana aapki kya feeling hai iss vishay ke baare mein 🙂 pic.twitter.com/kNCRUBVIru
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) August 3, 2026
RSS और बीजेपी की विचारधारा चुनने पर दोहरा रवैया क्यों
अपने ऊपर होने वाले व्यक्तिगत हमलों और आलोचनाओं का जवाब देते हुए सांसद कंगना रनौत ने दोहरे मापदंडों पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा संविधान हर नागरिक को अपनी विचारधारा चुनने की आजादी देता है, लेकिन जब कोई जागरूक हिंदू अपने अधिकार की बात करता है तो समाज के ठेकेदार दोहरा रवैया अपनाते हैं। मुझ पर तंज कसे जाते हैं कि तुम कब से संघी बन गई? हां, मैं अतीत में एक मॉडरेट हिंदू थी और पार्टियां भी करती थी। लेकिन आज अगर मैं खुद को बदलकर आरएसएस और बीजेपी की विचारधारा से जोड़ना चाहती हूं, तो मेरे लिए वह रास्ता क्यों बंद किया जा रहा है?
समाज के दोहरे रवैये पर दो टूक
कंगना ने स्पष्ट किया कि समाज की यह दोगली सोच अब नहीं चलने वाली। हर व्यक्ति को अपनी निष्ठा चुनने और स्वयं में सकारात्मक बदलाव लाने का पूरा अधिकार है। उन्होंने मांग की कि यदि कोई हिंदू बेटी एक अनुशासित और परिभाषित हिंदू जीवनशैली की ओर बढ़ना चाहती है, तो समाज को उसके अतीत की अग्निपरीक्षा लेना तुरंत बंद कर देना चाहिए।
पंकज शर्मा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
