-
Advertisement
हिमाचल: इस दिन बदलेगा मौसम का मिजाज, व्हाइट क्रिसमस की बढ़ी उम्मीद
Last Updated on December 23, 2021 by admin
हिमाचल प्रदेश शीतलहर की चपेट में आ रहा है। मौसम में आए बदलाव के चलते प्रदेश के अधिकतर भागों में बादल छा गए हैं। प्रदेश में आगामी दिनों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश में तापमान में और गिरावट आएगी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, जाने कब होगी बारिश-बर्फबारी, ठंडी हवाओं की भी चेतावनी
बता दें कि मौसम ने करवट बदलना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 23, 24 व 25 दिसंबर को प्रदेश में कई स्थानों पर बर्फबारी व बारिश की संभावना है। क्रिसमस (Christmas) पर भी बर्फबारी (Snowfall) के पूरे आसार बन रहे हैं। पिछले पांच साल से शिमला में क्रिसमस में बर्फबारी नहीं हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, शिमला में इस बार व्हाइट क्रिसमस (White Christmas) की उम्मीद है। शिमला में साल 2016 में 25 साल बाद व्हाइट क्रिसमस देखने को मिला था और उसके बाद से अभी तक क्रिसमस पर बर्फ नहीं गिरी है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: सोलंगनाला में अचानक हुई बर्फबारी में फंसे सैंकड़ों पर्यटक किए रेस्क्यू
बुधवार को धूप खिलने से प्रदेश में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। सुबह और शाम तापमान में वृद्धि होने से हाड़ कंपाने वाली ठंड से राहत मिली है। लाहुल स्पीति प्रशासन ने मनाली से केलांग तक पर्यटक वाहनों के जाने की अनुमति दे दी है। सभी पर्यटक वाहनों को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच टनल से घाटी में प्रवेश करने की अनुमति दी गई है। जबकि शाम 4 बजे से पहले पर्यटकों को घाटी छोड़कर मनाली लौटना होगा। बता दें कि बुधवार को
यह भी पढ़ें: हिमाचलः ऊना में आज सीजन का सबसे ठंडा दिन, तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस
शिमला में न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 22.8 डिग्री दर्ज किया गया है। शिमला का न्यूनतम तापमान 5.4, कुफरी का 1.4, धर्मशाला का 3.4, सोलन का 0.0, नाहन का 7.9, कल्पा का -1.6, सुंदरनगर का 1.8, केलांग का -6.3, मनाली का 0.8, भुंतर का 2.3 और ऊना का 4.7 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, शिमला का अधिकतम तापमान 14.0, कुफरी का 7.8, सोलन का 20.0, धर्मशाला का 14.7, नाहन का 18.8, कल्पा का 10.2, सुंदरनगर का 19.5, केलांग का 4.0, मनाली का 11.6 और भुंतर का 20.5 डिग्री दर्ज किया गया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page