हिमाचल: इस दिन बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी

ऊंचाई वाले इलाकों में शून्य तक पहुंचा तापमान

हिमाचल: इस दिन बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी

- Advertisement -

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम में बदलाव आना शुरू हो गया है। प्रदेश मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के माध्यम और अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने इन इलाकों में एक दिसंबर को बारिश और बर्फबारी (snowfall) की चेतावनी (alert) भी जारी कर दी है।


ये भी पढ़ें- हिमाचल: सड़क पर पलट कर स्किड होती चली गई कार, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

गौरतलब है कि प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान शून्य तक पहुंच गया है। बढ़ती ठंड के कारण जिला लाहौल-स्पीति में नदियां-नाले जमने लगे हैं। हालांकि, प्रदेश में विभिन्न इलाकों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। बता दें कि रविवार को केलांग का न्यूनतम तापमान माइनस 4 डिग्री सेल्सियस, कल्पा में माइनस 0.7, शिमला में 6.5, चंबा में 5.2, डलहौजी में 5.2, ऊना में 8.0, धर्मशाला में 8.2, पांवटा साहिब का 8.3, पालमपुर में 6.2, नाहन में 12.5, सोलन में 4.5, मंडी में 5.1, कांगड़ा में 7.7, बिलासपुर में 6.5, भूंतर में 3.0, हमीरपुर में 5.2 और सुंदरनगर में 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि चंबा का अधिकतम तापमान 23.5, कांगड़ा का 24.6, सोलन 24.5, केलांग का 10.1, नाहन का 23.3, पालमपुर का 20.1, मनाली का 16.6, बिलासपुर का 25.0, भूंतर का 24.1, मंडी का 21.4, हमीरपुर का 23.2, डलहौजी का 14.6, ऊना का 27.6, सुंदरनगर का 25.5, कुफरी का 13.3, धर्मशाला का 22.4 और शिमला का 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

 

- Advertisement -

Tags: | himachal abhi abhi news | Himachal headlines in Hindi | today himachal news | himachal news live | मौसम | current news of himachal pradesh | snowfall | हिमाचल | himachal news online | Weather | state news | Shimla | abhi abhi | Himachal News | HP breaking | latest news | शिमला | Shimla news | Himachal Breaking News | latest himachal news in hindi
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है