-
Advertisement
शिकार करने गए थे जंगल: पैर फिसला और गोली चली , दूसरे शिकारी की गई जान
Himachal News: शिकार करने गए खुद शिकार हो गए… कहावत तो आप ने सुनी होगी। सोलन जिले में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां जंगल में शिकार करने गए खेलने गए व्यक्ति का पैर फिसलने से गोली चली और साथ गए अन्य व्यक्ति के बाजू में लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। अब मामले की जांच पुलिस कर रही है। और दूसरा शख्स पुलिस की हिरासत में है। अर्की के तहत जमरोटी के रहने वाले रणजीत सिंह और लक्ष्मीकांत जंगल में शिकार के लिए गए थे। इस दौरान जंगल में रणजीत सिंह का पैर फिसला और उसकी बंदूक से अचानक गोली चल गई, जो लक्ष्मीकांत के शरीर में लगी। जिससे उसकी मृत्यु हो गई।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
अर्की पुलिस थाने में दर्ज शिकायत में जमरोटी निवासी राहुल ने बताया, जब वह अपने परिचित भगत राम के साथ गांव जमरोटी में बावड़ी के पास मौजूद था। इसी दौरान कमलजीत निवासी गांव कुनी (जमरोटी) ने उसेबताया कि उसके पिता लक्ष्मीकांत को जंगल में चोट लगी है। सूचना मिलने पर वो भगत राम के साथ फौरन मौके पर पहुंचा, जहां रामलाल और रणजीत सिंह मौजूद थे और उसके कमलजीत के पिता लक्ष्मीकांत घायल अवस्था में जमीन पर पड़े थे। उनके शरीर के पीछे बाईं ओर कूल्हे के पास गोली लगने के कारण ब्लड निकल रहा था। इसके बाद उन्हें अर्की अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस पर राहुल ने रणजीत सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। मौके पर पहुंची पुलिस ने रणजीत सिंह निवासी गांव जमरोटी को हिरासत में ले लिया है। शव को पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाया है। फिलहाल पुलिस को एफएसएल जुन्गा व पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है। इसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
नरेंद्र

