-
Advertisement
WhatsApp ने भारत में बैन किए 65 लाख से ज्यादा अकाउंट
नई दिल्ली। मैसेंजर प्लैटफॉर्म WhatsApp ने बीते एक महीने में 65 लाख से ज्यादा भारतीयों के वॉट्सऐप अकाउंट को बैन कर दिया है। कंपनी ने यूजर्स से मिलीं शिकायतों के बाद यह कदम उठाया है। प्लेटफॉर्म की मई 2023 की मंथली यूजर सेफ्टी रिपोर्ट (Monthly User Report of Whatsapp) में यह बात सामने आई है।
यूजर्स की शिकायत के आधार पर की कार्रवाई
कंपनी का कहना है कि वह अपने यूजर्स से मिलीं सभी शिकायतों की समीक्षा करता है और प्लेटफॉर्म की पॉलिसी का उल्लंघन करने वाले अकाउंट्स पर कार्रवाई करता है। इसमें स्पैम, घोटाले और वॉट्सऐप यूजर्स की सुरक्षा को खतरे में डालने वाले किसी भी व्यवहार जैसे मुद्दों पर कार्रवाई करना शामिल है। रिपोर्ट के अनुसार, जिसमें 1 मई से 31 मई तक का डेटा शामिल था, प्लेटफॉर्म ने कथित तौर पर भारत में 6,508,000 अकाउंट्स पर बैन लगाया है। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि इसमें से 2,420,700 अकाउंट्स को यूजर्स की शिकायत मिलने से पहले ही बैन कर दिया गया था। बाकी अकाउंट्स की पहचान वॉट्सऐप के प्रीवेंशन और डिटेक्शन उपायों के माध्यम से की गई और फिर उन पर कार्रवाई की गई।
सेफ्टी के नए फीचर्स
हाल ही में, प्लेटफॉर्म ने एक चैट लॉक फीचर पेश किया, जिससे यूजर अतिरिक्त सुरक्षा के लिए अपनी चैट को लॉक कर सकते हैं। इसके अलावा, वॉट्सऐप ने एक डेडिकेटेड प्राइवेसी चेक फीचर भी जोड़ा है, जो यूजर्स को उनके अकाउंट्स पर अनलॉक की गई प्राइवेसी सेटिंग्स और फीचर्स के बारे में जांच करने में सक्षम बनाता है। कंपनी ने बताया कि इन उपायों का उद्देश्य प्लेटफॉर्म का उपयोग करते समय यूजर की प्राइवेसी को बढ़ाना और उनकी जानकारी को सुरक्षित रखना है।
यह भी पढ़े:2000 के नोट वापस लेने के RBI के फैसले के खिलाफ याचिका खारिज
