-
Advertisement
दिल्ली को किले में क्यों बदला- CEC के खिलाफ विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट मार्च, राहुल गांधी के तीखे तेवर
INDIA Bloc March: देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार को विपक्ष के ‘चलो दिल्ली मार्च फॉर डेमोक्रेसी’ को लेकर राजनीतिक सरगर्मी चरम पर पहुंच गई है। कांग्रेस समेत INDIA गठबंधन की विपक्षी पार्टियां आज मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ और ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाल रही हैं। मार्च की शुरुआत से महज 40 मिनट पहले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया और केंद्र सरकार व चुनाव आयोग पर तीखे हमले बोले। ‘यह सरकार से नहीं, संविधान बचाने की लड़ाई है’राहुल गांधी ने विपक्षी एकजुटता और आंदोलन के स्वरूप पर बात करते हुए कहा: “विपक्ष का यह मार्च शिवजी की बारात की तरह है, इसमें कोई भी शामिल हो सकता है। यह सरकार से कोई निजी लड़ाई नहीं है, बल्कि देश के संविधान को बचाने की मुहिम है।
जब तक न्याय नहीं मिलेगा, हम पीछे नहीं हटेंगे
राहुल गांधी ने कहा कि दिल्ली में कई दिनों से वोटों की हेराफेरी के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि राजधानी को जेल क्यों बना दिया गया है? लोगों को दिल्ली आने से रोका जा रहा है, ट्रेनों और बसों की चेकिंग की जा रही है और चारों तरफ भारी पुलिस बल तैनात है। पुलिस और सुरक्षाबलों पर बड़ा राहुल गांधी ने दावा किया कि 50% पुलिसकर्मी उनके रुख का समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा, “हमें ऐसी खबरें मिल रही हैं कि पुलिसकर्मी युवाओं पर लाठी चलाने के आदेशों से परेशान हैं, जबकि RSS सदस्यों को खुली छूट दी जा रही है। पुलिस, ITBP, CRPF और देश की जनता एक तरफ है, जबकि दूसरी तरफ नरेंद्र मोदी, अमित शाह, अजीत डोभाल और ज्ञानेश कुमार हैं।
CJI के समक्ष याचिका: राहुल गांधी ने जानकारी दी कि उन्होंने और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) को पत्र लिखकर चुनाव की निष्पक्षता पर चिंता जताई थी। CJI के निर्देश के तहत आज INDIA ब्लॉक के नेता सुप्रीम कोर्ट में औपचारिक याचिका दायर करेंगे।
CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: विपक्ष ने साफ किया है कि उनका यह विरोध प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा।
दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
विपक्ष के इस ‘सुप्रीम कोर्ट मार्च’ को देखते हुए राजधानी दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जंतर-मंतर और लुटियंस दिल्ली से सटे इलाकों में भारी पुलिस बल, RAF और ITBP के जवानों को तैनात किया गया है। कई जगहों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है, जिससे यातायात प्रभावित हुआ है।
पंकज शर्मा
