-
Advertisement

Girlfriend संग रोमांस कर रहा था पति,पत्नी आ धमकी फिर जो हुआ देखें वीडियो
Viral Video : इंटरनेट पर कब आपको कुछ अलग हटकर देखने को मिल जाए कोई पता नहीं, कई मर्तबा हैरान कर देने वाली चीजें दिनभर देखने को मिलती रहती है। इसी बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो खूब चर्चा में है। वीडियो ही ऐसा है,उसकी चर्चा हुए बिना रह ही नहीं सकती। दरअसल इस मर्तबा मामला जरा गंभीर है, जहां एक पत्नी ने अपने (Husband) पति को उसकी प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। इससे जुड़े वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर कर रहे हैं।
यूपी : मेरठ में सायमा ने पति को गैर महिला संग रंगे हाथ पकड़ लिया। दोनों करीब 2 महीने से किराए का कमरा लेकर रह रहे थे। जानकारी लगी तो पत्नी भी वहां पहुंच गई। उसके बाद युद्ध हुआ… pic.twitter.com/qFGMCJdZ3o
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) June 5, 2025
मामला मेरठ की फूलबाग कॉलोनी (Meerut’s Phool Bagh Colony) का है, जहां एक महिला को अपने पति के आचरण पर लंबे समय से संदेह था। शक होने पर उसने अपने कुछ रिश्तेदारों की मदद ली और पति के पर नजर रखने लगी। हालांकि, उसकी आशंका सही साबित हुई और वह पति को उसकी प्रेमिका के साथ एक फ्लैट (Flat) में पकड़ने में सफल रही। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला अपने परिवार के साथ सीधे फ्लैट में दाखिल होती है, जहां पति अपनी प्रेमिका के साथ रह रहा था। जैसे ही पत्नी (Wife) ने दोनों को साथ देखाए गुस्से में उसने पति और उसकी प्रेमिका की जमकर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने रिकॉर्ड कर लिया, जो अब वायरल है।
हम तो एक रिश्ते को संभालने में ही व्यस्त हैं
वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि पति की प्रेमिका (Girlfriend) सफेद कपड़ों में नजर आ रही है और बार-बार पति के पीछे छिपने की कोशिश कर रही है। वहीं पत्नी बार-बार पति का हाथ छुड़ाकर प्रेमिका की ओर गुस्से से बढ रही है। दोनों महिलाओं के बीच जोरदार झड़प भी होती है और आसपास खड़े लोग यह सब रिकॉर्ड करते नजर आते हैं। पति पिछले दो महीने से इस फ्लैट में प्रेमिका के साथ रह रहा था। पत्नी ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। वीडियो एक्स पर @SachinGuptaUP नामक यूजर द्वारा साझा किया गया है। यूजर इस पर तरह.तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, लोगों के पास इतना समय कहां से आता है कि वे एक्स्ट्रा अफेयर चला सके, हम तो एक रिश्ते को संभालने में ही व्यस्त हैं।
-पंकज शर्मा