-
Advertisement
First Hand: बेटे के साथ घर लौट रही मां की ट्रक के नीचे आने से गई जान
जसूर। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के जिला कांगड़ा में आज सुबह-सवेरे हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे (Road Accident)में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। हादसा कंडवाल के तहत टोल बैरियर के नजदीक हुआ। 65 वर्षीय सोमा देवी पत्नी ध्यान सिंह निवासी ढांगू सरां अपने बेटे दिलबाग के साथ बाइक पर सवार होकर रिश्तेदार के घर रैहन आई हुई थी, बुधवार सुबह बेटे के साथ वापस अपने घर ढांगू जा रही थी।
ये भी पढ़ेः भारी बारिश में मकान ढहा, 8 साल की बच्ची, गर्भवती महिला सहित तीन की मौत
इसी दौरान कंडवाल बैरियर क्रॉस करते समय बाइक (Bike) के अनियंत्रित होते ही सोमा देवी नीचे गिरते ही पास से गुजर रहे ट्रक (Truck) के पिछले टायर के नीचे आ गई। उसकी मौके पर ही मौत (Death)हो गई। ट्रक जसूर की तरफ जा रहा था। डीएसपी साहिल अरोड़ा ने बताया कि पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ धारा 279ए 304 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है।


