-
Advertisement

महिला ने ऑर्डर किए फेस मास्क, 12 देखकर बोली मैंने तो एक दर्जन मंगवाए थे
कुछ लोग मैथ (Math) को ऐसे ही जान का दुश्मन नहीं कहते हैं। कई लोगों का मैथ इतना खराब होता है कि उनको जोड़-घटाव में काफी दिक्कत आती है। कुछ ऐसा ही किस्सा सामने आया है अमेरिका से। अमेरिका (America) के मिनेसोटा (Minnesota) में एक महिला ने मैथ के चक्कर में ऐसा बवाल मचाया कि वो सोशल मीडिया पर छा गई। यहां पर एक महिला ने एक दर्जन मास्क ऑर्डर किए थे, लेकिन मैथ की समझ कम होने की वजह से उसने ऐसा हंगामा किया कि सारी दुनिया हैरान रह गई।
यह भी पढ़ें: #HP_Corona: इस जिला में बिना मास्क 5 हजार जुर्माना, सामूहिक भोज को अनुमति जरूरी
somebody come look at this pic.twitter.com/EK5u7buofu
— philip lewis (@Phil_Lewis_) March 10, 2021
मिनेसोटा में आर्ट एंड क्राफ्ट्स स्टोर चलाने वाली जेडा से एक महिला ने बेबी शॉवर के लिए एक दर्जन मास्क (Dozen Masks) कस्टमाइज करने का ऑर्डर प्लेस किया था। जेडा वॉल्ट (Zada Vault) की मालकिन जेडा मैकक्रे (Zada McCray) ने ऑर्डर के हिसाब से 12 मास्क के साथ 60 डॉलर का बिल भी भेज दिया। ऑर्डर की डिलीवरी के बाद जेडा के पास एक मेल आया, जिसकी सब्जेक्ट लाइन में ‘मास्क का गलत ऑर्डर’ पढ़कर वह चौंक गईं। उनको लगा कि उनसे कोई गलती हुई होगी लेकिन मेल पढ़कर तो वे हैरान रह गईं।
A lot of people have asked about the invoice and maybe it was hard to understand. Well here it is. If it is had to understand. Please let me know if it's hard to read so I can adjust it. * my logo is usually transparent. Not sure why it's showing up black *#Dubzen pic.twitter.com/a0J7NrKNR8
— Zada's Vault (@zadasvault) March 12, 2021
कस्टमर ने मेल में लिखा था कि उन्होंने एक दर्जन मास्क ऑर्डर किए थे, जबकि उन्हें सिर्फ 12 पीस ही मिले इसलिए वे पूरे ऑर्डर का रिफंड (Refund) चाहती थीं। जेडा ने मेल का जवाब लिखकर कस्टमर को समझाने की कोशिश की, एक दर्जन में 12 मास्क ही आते हैं, लेकिन कस्टमर भी अपनी ही बात पर अड़ी रही। जेडा ने ये पोस्ट सोशल मीडिया पर डाल दी जो कि काफी ज्यादा वायरल हो गई। जेडा के काफी समझाने और मेल के वायरल (Viral) हो जाने के बाद कस्टमर ने कहा कि उन्होंने दर्जन को Dubzen समझ लिया था और उस हिसाब से वह 20 मास्क मांग रही थीं।
Omg we never knew this would have gone viral! Thank you to everyone for the positive vibes. I went from 3 online orders every other week to 30 in one day!! This is beyond amazing! I'm truly grateful. I'm going to need to hire a dubzen more staff😂
— Zada's Vault (@zadasvault) March 11, 2021