-
Advertisement
बीजेपी महिला मोर्चा से जुड़ी महिलाएं हैंडलूम से बनी चीजों का ही करेंगी प्रयोग
नई दिल्ली। बीजेपी महिला मोर्चा (BJP Mahila Morcha) कुपोषण के खिलाफ एक अभियान चलाएगी और सरकार की विभिन्न योजनाओं को निचले स्तर तक ले जाएगी। हैंडलूम (Handloom)के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए भी महिला मोर्चा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगी इसके साथ ही साथ महिला मोर्चा से जुड़ी सभी महिलाएं हैंडलूम से बनी चीजों का ही प्रयोग करेंगी। ये निर्णय बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक में लिया गया। बैठक में पश्चिम बंगाल में महिलाओं के खिलाफ हुई हिंसा की निंदा की गई। मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव इंदु गोस्वामी( National General Secretary Indu Goswami) ने बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आने वाले समय में इस हिंसा के खिलाफ आंदोलन चलाएगी। बंगाल में चुनाव से पहले और बाद महिलाओं और बच्चों के प्रति हिंसा और अत्याचार की घटनाएं सामने आ रही है। महिला मोर्चा इन सभी घटनाओं की निंदा करती है और पीड़ितों के लगातार संपर्क में है।
यह भी पढ़ें: जयराम बोले- पेन डाउन स्ट्राइक समाप्त करें Doctor, मिल बैठकर निकालेंगे रास्ता
आज भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय पदाधिकारीयों एवं प्रदेश अध्यक्षों की प्रथम बैठक को राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @jpnadda जी ने संबोधित किया।
पीएम @narendramodi जी द्वारा महिला-सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही योजनाओं को घर-घर पहुँचाने का कार्य महिला मोर्चा कार्यकर्ता प्राथमिकता पर करेंगी। pic.twitter.com/iHIidDrwkV
— Indu Goswami (@InduGoswamiBJP) July 1, 2021
इंदु गोस्वामी ने पीएम नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi) के नेतृत्व में नारी सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आज पीड़ित, वंचित और आज़ादी के 70 वर्ष बाद भी शोषित रह रही महिलाओं के जीवन में केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई कई कल्याणकारी योजनाएं एक नया सवेरा लेकर आई हैं। इंदु ने कहा कि 22 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन महिला मोर्चा कोरोना फ्रंट वारियर के तौर पर काम करने वाले महिलाओं को सम्मानित करेगी। इंदु वर्तमान में राज्यसभा की सदस्य भी हैं व हिमाचल से ताल्लुक रखती हैं।
हिमाचल अभी अभी Mobile App का नया वर्जन अपडेट करने के लिए इस link पर Click करें ….

