-
Advertisement
जमीन घोटाले में Trilok बोले, आरोप लगने से कोई दोषी नहीं हो जाता
धर्मशाला। वूल फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर (Trilok Kapoor) ने कांग्रेस को मुद्दाविहीन पार्टी करार देते हुए कहा कि इसके नेता हताशा में बयान देकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। त्रिलोक कपूर ने धर्मशाला में पत्रकारों से बाचतीत करते हुए कहा कि संगठन के विस्तार को लेकर चर्चा जारी है। संगठन व सरकार मिशन रिपीट (Mission Repeat) को लेकर एक नया रिकॉर्ड बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें – कांग्रेसियों ने दिखाए तेवर बोले – स्वास्थ्य विभाग बना घोटाला विभाग, अब CM Jai Ram दें इस्तीफा

जयराम सरकार में जिला कांगड़ा (District Kangra) से ताल्लुक रखने वाले एक मंत्री पर लग रहे जमीन घोटाले के आरोपों को लेकर कपूर ने कहा कि आरोप लगने से कोई दोषी नहीं हो जाता है, सरकार जमीन घोटाले में जांच कर रही है। कपूर से जब पूछा गया कि पालमपुर नगर निगम बनना चाहिए तो उन्होंने कहा कि इसकी मांग पार्टी के वरिष्ठ नेता शांता कुमार ने भी सरकार के सम्मुख रखी है।


