-
Advertisement
लाहुल में दुनिया का सबसे ऊंचाई पर बना लेटर बॉक्स आकार का डाकघर, पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र
Last Updated on June 13, 2022 by sintu kumar
काजा। हिमाचल प्रदेश में स्थित दुनिया का सबसे ऊंचा डाकघर अब सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बन गया है। लाहुल स्पीति (Lahaul Spiti) की स्पीति घाटी के हिक्किम में यह डाकघर बनाया गया है। इसकी खास बात यह डाकघर लेटर बॉक्स के आकार (Letter Box Shaped Post Office) का बनाया हुआ है। जहां से स्थानीय लोगों सहित सैलानी भी अपने परिचितों को डाक भेज रहे हैं। इस डाकघर को देख कर हर कोई देख कर दंग रह रहा है। बता दें कि स्पीति घाटी के मुख्यालय काजा के हिक्किम (Hikkim) गांव के आकर्षण को बढ़ाने के लिए ही विभाग ने एक नया कार्यालय बनाया है। जो कि एक बड़े लेटरबॉक्स की तरह दिखता है।
यह भी पढ़ेंः प्रतिभा सिंह बोली कांग्रेस सेवादल संगठन की मजबूत कड़ी, सौंपी जाएंगी विशेष जिम्मेदारियां
बता दें कि हिक्किम गांव में 14,567 फीट की ऊंचाई पर स्थित डाकघर को दुनिया का सबसे ऊंचा डाकघर (Worlds Highest Post Office) माना जाता है। ऐसे में हिक्किम का यह डाकघर स्पीति घाटी में पर्यटकों (Tourist) के लिए एक दर्शनीय स्थल के रूप में भी उभर कर सामने आया है। यहां पर एक छोटा डाकघर एक पुराने मिट्टी के घर में भी बना हुआ है। जहां हर साल हजारों पर्यटक आते हैं।
पर्यटकों को लुभाने के लिए ऑफिस के बाहर कुछ सेल्फी पॉइंट (Selfie Point) भी बनाए गए हैं। खास बात यह है कि देश दुनिया के पर्यटक यहां से स्पीति घाटी की तस्वीरों वाले रंगीन पोस्टकार्ड अपने या अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को पोस्ट कर सकते हैं। पोस्टकार्ड प्राप्तकर्ताओं को पर्यटक इस संदेश के साथ बधाई देते हैं कि यह पत्र दुनिया के सबसे ऊंचे डाकघर से आया है। हाल ही में हिमाचल के राज्यपाल भी इस लोकप्रिय डाकघर को देखने के लिए हिक्किम गए थे। ऐसे में लेटर बॉक्स के आकार का कार्यालय पर्यटकों के लिए एक अतिरिक्त आकर्षण होगा।