-
Advertisement
हिमाचल शिफ्ट हुए यामी गौतम और आदित्य धर, मंडी के 100 साल पुराने हेरिटेज घर को बनाया आशियाना
Yami Gautam -Aditya Dhar: बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम और उनके पति, फिल्म निर्देशक आदित्य धर ने ग्लैमर और चकाचौंध से दूर एक शांत और सुकून भरी जिंदगी जीने का फैसला किया है। ‘फ्री प्रेस जर्नल’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, दोनों ने मुंबई छोड़ हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में स्थित अपने घर को अपना नया स्थायी ठिकाना (Permanent Base) बना लिया है।
फिल्मों के काम के लिए बना रहेगा मुंबई आना-जाना
हालांकि कपल ने हिमाचल में बसने का फैसला किया है, लेकिन बॉलीवुड में सक्रिय रहने के कारण फिल्मों के काम और प्रोफेशनल कमिटमेंट्स के सिलसिले में उनका मुंबई आना-जाना लगातार जारी रहेगा।हाल ही में 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में यामी गौतम को फिल्म ‘आर्टिकल 370’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला, जबकि उनके पति आदित्य धर को बतौर प्रोड्यूसर बेस्ट फीचर फिल्म का नेशनल अवॉर्ड मिला है।

100 साल पुराना हेरिटेज होम: 25 एकड़ में फैला आशियाना
37 वर्षीय यामी गौतम का जन्म हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में हुआ था। अपनी जड़ों से जुड़ी यामी ने शादी से पहले ही मंडी जिले के गोहर में 25 एकड़ जमीन पर बना 100 साल पुराना एक पारंपरिक हेरिटेज घर खरीदा था।खासियत: पारंपरिक लकड़ी और पत्थरों से बना यह घर प्राकृतिक सुंदरता से घिरा हुआ है। इसके आसपास फैले जैविक बगीचों में सेब, आलू, आलूबुखारा (Plum) और अदरक की खेती की जाती है। 40 वर्षीय आदित्य धर और यामी गौतम ने 4 जून 2021 को बेहद सादगी भरे अंदाज में इसी प्रॉपर्टी पर शादी की थी।

मुंबई के किराए के अपार्टमेंट से ‘धुरंधर’ तक का सफर
हिमाचल शिफ्ट होने से पहले यह जोड़ा मुंबई के पॉश इलाके खार वेस्ट स्थित ‘चित्रकार धुरंधर मार्ग’ के एक बड़े किराए के अपार्टमेंट में रहता था। अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ के प्रमोशन के दौरान आदित्य धर ने मजाकिया अंदाज में अपने इस पते का जिक्र भी किया था। ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ की भारी सफलता के बाद इस घर को खरीदने की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन दोनों ने प्रकृति की गोद में बसने का मन बनाया।
बेटे वेदाविद की प्राइवेसी का पूरा ध्यान
यामी और आदित्य मई 2024 में माता-पिता बने थे। उनके बेटे का नाम वेदाविद है। लाइमलाइट से दूर रखने के लिए दोनों ने बेटे के चेहरे को मीडिया और सोशल मीडिया से पूरी तरह छिपाकर रखा है। पिछले साल शेयर की गई तस्वीरों में भी उन्होंने उसका चेहरा उजागर नहीं किया था।

‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी के बाद संपत्ति में भारी उछाल
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यामी गौतम और आदित्य धर की संयुक्त नेट वर्थ (Joint Net Worth) लगभग ₹100 करोड़ से ₹125 करोड़ के आसपास है। ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ और ‘धुरंधर’ जैसी बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के निर्देशक और को-प्रोड्यूसर होने के नाते उनकी संपत्ति ₹20 से ₹60 करोड़ से बढ़कर और भी अधिक हो चुकी है।
पंकज शर्मा
