-
Advertisement
इन पांच जिलों में कल भारी बारिश और अंधड़ की चेतावनी, Yellow Alert जारी
Last Updated on July 12, 2020 by Deepak
शिमला। हिमाचल के पांच जिलों में कल यानि सोमवार को भारी बारिश (Rain) और अंधड़ की चेतावनी जारी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शिमला, कांगड़ा (Kangra), मंडी, सोलन (Solan) व कुल्लू (Kullu) जिलों में येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है। वहीं, हिमाचल में 18 जुलाई तक मौसम के खराब रहने की संभावना जताई गई है। 18 जुलाई तक ऊंचाई वालों क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश के आसार हैं। बता दें कि कांगड़ा जिला सहित पिछली देर रात तूफान के साथ तेज बारिश हुई है, लेकिन आज सुबह से मौसम साफ था। कुल्लू जिले में शनिवार देर रात शुरू हुई बारिश का सिलसिला सुबह तक जारी रहा। मनाली (Manali) की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी भी हुई।
यह भी पढ़ें: Himachal में भारी बारिश के साथ Landslide का खतरा, सात जिलों में Alert जारी
हिमाचल के विभिन्न क्षेत्रों में यह रहा तापमान
हिमाचल में न्यूनतम तापमान सबसे कम केलांग और अधिकतम तापमान सबसे अधिक मंडी में दर्ज किया गया। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार केलांग में न्यूनतम तापमान 08.9 रहा। मंडी का अधिकता तापमान में 37.1 दर्ज किया गया है।
शिमला का न्यूनतम तापमान 13.0, धर्मशाला का 18.2, कांगड़ा का 20.4, सुंदरनगर 19.7 व भुंतर का 18.5 रहा है। पालमपुर (Palampur) में 17.0, कल्पा में 10.2, ऊना में 20.6, नाहन में 21.9, मंडी में 19.1, सोलन में 17.0, मनाली में 12.8, बिलासपुर में 22.0, हमीरपुर (Hamirpur) में 21.8, कुफरी में 9.1 चंबा में 19.8 और डलहौजी में 13.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया है। इसके अलावा अधिकतम तापमान की बात करें तो शिमला का 24.2, कांगड़ा का 32.1, धर्मशाला का 30.4, सुंदरनगर का 32.5, भुंतर का 30.8, कल्पा का 21.5, केलांग का 20.7, ऊना का 34.2, बिलासपुर का 34.0, नाहन का 28.2, सोलन का 30.0, हमीरपुर का 33.8, चंबा (Chamba) का 32.0, डलहौजी का 19.7 डिग्री सेल्सियस रहा।