-
Advertisement
इस अनोखी चिड़िया की हंसी देख आप रह जाएंगे दंग, इंसानों की तरह हंसती है ये
आप ने अपने घरों के आसपास बहुत सारे पक्षियों के देखा होगा और इनकी आवाजों को भी सुना होगा। पक्षियों का आवाजें मन को मोह लेने वाली होती है। जब भी हम किसी पक्षी की आवाज अपने आसपास सुनते हैं तो अनायास ही ध्यान उस तरफ चला जाता है। कई पक्षी तो हूबहू इंसानों जैसी आवाज भी निकालते है। अब आप को एक ऐसी चिड़िया के बारे में बताते हैं जो इंसानों की तरह हंसती है। इस चिड़िया का वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। और इसकी हंसी को देखकर हर कोई दंग हैं।
यह भी पढ़ें- दुनिया के इन शहरों की गलियां इतनी सुंदर, मन चाहे यहीं बस जाएं
वायरल हो रहे वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि इस वीडियो में नजर आ रहा है यह पक्षी ऑस्ट्रेलिया और न्यू गिनी के इलाके में पाई जाने वाली कूकाबूरा बर्ड बताया जा रहा है। इनकी लंबाई 28 से 47 सेंटीमीटर तक हो सकती है और उनका वजन 300 ग्राम तक हो सकता है। बता दें कि इस चिड़िया की हंसी बिल्कुल इंसानों की हंसी जैसी होती है। एक यूजर ने लिखा-यह चिड़िया बिल्कुल इंसानों की हंसी की नकल कर रही है। अन्य एक यूजर ने लिखा-‘अगर रात में कोई इस चिड़िया की हंसी सुन ले तो वह डर जाए।
