-
Advertisement
बल्ह की लुहाखर पंचायत में खुले में कर रहे थे नशा, मौके पर पहुंच गए प्रधान
मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के बल्ह( Balh)में खुलेआम नशा करने के मामले सामने आते रहे हैं। कुछ नशेड़ी उपमंडल बल्ह के जंगलों में भी खुलेआम नशा करते हुए पाए जा रहे हैं। लोहाखर पंचायत में नशा करने का मामला सामने आया है। जैसे ही इसका पता ग्राम पंचायत लोहाखर के पंचायत प्रधान टेकचंद को चला तो वे मौके पर पहुंच गए। उन्होंने देखा कि कुछ नशेड़ी झोर स्कूल के समीप जंगल में बैठकर नशा कर रहे थे। लेकिन जैसे ही पंचायत प्रधान टेकचंद ने अपने मोबाइल का कैमरा में उनका वीडियो कैद करना चाहा तो वह मौका देख कर फरार हो गए।
यह भी पढ़ें: High Court: अदालती आदेशों की अवमानना पर मंडी निवासी को 6 माह की कैद

पंचायत प्रधान टेकचंद ने कहां कि लोहाकर पंचायत पूरी तरह से नशा मुक्त पंचायत है लेकिन कुछ लोग गैरकानूनी तरीके से सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने से बाज नहीं आ रहे हैं। उन्होंने स्थानीय प्रशासन व पुलिस विभाग से मांग की है कि सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वाले नशेड़ियों पर शिकंजा कसा जाए ताकि नशे को जड़ से खत्म किया जा सके।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

